Latest Updates
-
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज
जानें, क्यूं नहीं रखने चहिये फ्रिज में अंडे?
रेफ्रीजरेटर में अंडों को रखने के लिए एक अलग स्थान दिया गया है तथा अंडों को साल्मोनेला से बचाने के लिए फ्रिज में रखा जाने लगा। लेकिन आज के वैज्ञानिकों का कहना है कि अंडे फ्रिज में नहीं रखे जाने चाहिए तथा इस नए अध्ययन के पीछे छुपे कारणों को सुनकर आप अचंभित हो सकते हैं।
READ: क्यूं जरुरी है एक अंडा रोज खाना
हालांकि फ्रिज में रखे गए अंडे ताज़ा रहते हैं और इनका स्वाद भी बना रहा है। परंतु कुछ अन्य कारण हमें विपरीत दिशा में ले जाते हैं। इन कारणों को समझने के लिए इस लेख को आगे पढ़ें:
क्या खाएं : पूरा अंडा या सफेद वाला हिस्सा

सामान्य तापमान -
बेकिंग में रूचि रखने वालों को केक बनाने के लिए फ्रिज में रखे गए अंडों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। चूंकि फ्रिज में रखे गए अंडों को बीट करना थोडा मुश्किल होती है जिस वजह से अंडों की सफेदी सही तरीके से वाइप नहीं हो पाती। ठंडे अंडे आपके केक को सही रंग प्रदान नहीं कर पाएंगे।

जल्दी खराब होने का डर
पाया गया है कि फ्रिज में रखे गए अंडों की तुलना में रूम टेंपरेचर पर रखे गए अंडे ज्यादा दिनों तक टिकते हैं। इतना ही नहीं, फ्रिज में रखे गए अंडों को जब उबालने के लिए पानी में डाला जाए तो ये तुरंत टूट जाते हैं।

अंडे के छिलके पर मौजूद बैक्टीरिया
यूरोपीय अंडा विपणन नियमों के अनुसार, अंडों को फ्रिज में रखने की व बाद में उन्हें रूम टेंपरेचर पर रखने की प्रक्रिया कंडेनसेशन का कारण बन सकती है। कंडेनसेशन अंडे के छिलके पर मौजूद बैक्टीरिया की गति को बढा सकता है। अतः यह बैक्टीरिया अंडे के भीतर भी प्रवेश कर सकता है। ऐसे अंडों का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

ताज़ा अंडों को फ्रिज में ना रखें -
यदि आप नियमित रूप से अंडों का सेवन करते हैं और खाने में आपको ताज़ा अंडे पसंद हैं। इन्हें फ्रिज में रखने की कोई जरूरत नहीं है।

सड़े हुए अंडे
अंडों की ट्रे में साल्मोनेला से संक्रमित कोई भी एक अंडा पूरी ट्रे के अंडों को खराब कर सकता है। ऐसी स्थिति में इन सड़े हुए अंडों को फ्रिज में रखने में समझदारी होगी। फ्रिज का ठंडा तापमान इस बैक्टीरिया का खातमा करने में मददगार साबित होगा।

सबसे महत्वपूर्ण बात
रूम टेंपरेचर पर रखे गए अंडों की जीवन-अवधि 7-10 दिनों तक की है जबकि फ्रिज में रखे गए अंडों की जीवन-अवधि 30-45 दिनों तक की है। यदि आप अंडों से अपनी सेहत बनाना चाहते हैं तो रूप टेंपरेचर वाले अंडों का सेवन करें क्योंकि ये अंड़े फ्रिज में रखे गए अंडों की तुलना में ज्यादा ताज़े व स्वास्थ्य के लिए हितकारी होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
