Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
सेक्स लाइफ को बेहतर बना दे ये 7 योग आसन
आज तक हमने योग को शरीर में लचक लाने के लिए व मन को शांत रखने के लिए आजमाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आसन आपके रोमानी जीवन को बेहतर बनाने की क्षमता रखते हैं? योग करने वालों के मन में संतोष व शांति निवास करती है तथा यह सुकून उन्हें लैगिक जीवन में बढिया प्रदर्शन करने में मदद करता है।
योग का लाभ स्त्री व पुरुष दोनों ही उठा सकते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ अपने कामुक जीवन को रोमांचक बनाना चाहते हैं तो आप भी योग का सहारा ले सकते हैं। इसकी मदद से आप अपनी बेजान जिंदगी में रंग भर सकते हैं।
जांघों और हिप्स को शेप में लाने के लिए योग
हालांकि सभी योग मुद्राओं के अपने अलग फायदे हैं, लेकिन मैथुन के सुधार के लिए योग प्रशिक्षक इन 7 मुद्राओं की सलाह देते हैं।

1 उपविष्ट कोणसन
यह मुद्रा कमर को लचीला बनाते हुए नसों को खोलती है। इसके लिए जमीन पर सीधा बैठे व पैरों को आगे की ओर रखते हुए जितना हो सके बाहर की ओर फैलाएं। अब जांघों को कसते हुए सांस लेना व छोडना आरंभ करें। आप चाहें तो इस मुद्रा में सीधे बैठ सकते हैं या आगे की ओर झुकते हुए सर से जमीन को छूने की कोशिश कर सकते हैं।

2 विपरीत करनी आसन
यह मुद्रा श्रोणि क्षेत्र के रक्त परिसंचरण को बढ़ाती है। इसके लिए जमीन पर सीधा लेटे व पैरों को सीधे ऊपर की ओर उठाएं। इस मुद्रा में पैरों को सीधा रखने के लिए आप दीवार का सहारा ले सकते हैं। इस मु्द्रा में पैरों से खून कमर की ओर बढ़ने लगता है।

3 बालासन
सबसे पहले घुटनों के बल बैठे फिर हाथों को आगे बढ़ाते हुए सर से जमीन को छूएं। इस मुद्रा में आप हाथों को आगे की ओर या पैरों के पास रख सकते हैं। यह मुद्रा आपके मन व शरीर को शांत रखने में मदद करेगी। अतः आपको तनाव मुक्त करके आपको अपने रोमानी जीवन की ओर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगी।

4 सेतुबंधासन
यह आसन श्रोणि की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है तथा कामोत्तेजना को नियंत्रित करने में मदद करता है। इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटें। अपने घुटनों को मोडे व अपनी कमर को ऊपर की ओर उठाएं। इस मुद्रा में 30 सेकंड से लेकर 1 मिनट के लिए बने रहें। फिर कमर को जमीन पर लाएं व पैरों को सीधा करें।

5 पद्मासन या कमलासन
इस मुद्रा को करने के लिए फर्श पर आराम से बैठें, फिर अपने हाथों से अपने दाएं पैर को अपनी बायीं जांघ पर रखें व अपने बाएं पैर को अपनी दायीं जांघ पर रखें। इस मुद्रा को करते वक्त आपको अपनी जांघों में खींचाव महसूस होगा। इस तरह यह मुद्रा आपकी कूल्हे व जांघों की मांसपेशियों को लचीला बना देगी।

6 हलासन
यह मुद्रा मस्तिष्क में रक्त प्रवाह को बढ़ती है। इस मुद्रा को करने से व्यक्ति में सतर्कता व उत्तेजना बढ़ती है। यह मुद्रा आपकी कमर को लचीला व मजबूत बनाती है। इस आसन को करने के लिए जमीन पर सीधा लेटें और अपने पैरों को ऊपर की ओर लाते हुए सर के पीछे ले जाएं। आप चाहें तो हाथों को कमर पर या फिर जमीन पर टिका सकते हैं

7 गरुड़ासन
यह मुद्रा गर्भाशय में परिसंचरण को बढ़ाती है। इस मुद्रा को करने के लिए सीधे जमीन पर खडे हो जाएं और फिर अपने एक पैर से अपने दूसरे पैर को लपेटे। इसी तरह अपने हाथों को भी लपेटे व इस मुद्रा में कुछ सेकंडों के लिए बने रहें। यह मुद्रा बहुत आकर्षक है तथा यह मुद्रा संभोग को अधिक सुखद बनाती है।



Click it and Unblock the Notifications