Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
इन 12 बीमारियों से छुटकारा पाने के लिये शहद का करे ऐसे उपयोग
आज कल लोग शहद की जगह पर शक्कर का ज्यादा प्रयोग करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुद्ध शहद खाने से आपके कितने सारे रोग दूर हो सकते हैं! आपको भारत में शहद लगभग हर रसोई में रखा मिल जाएगा क्योंकि इसके इतने सारे स्वास्थ्य लाभ जो हैं।
पुराने जमाने से ही शहद का इस्तमाल औषधियों में किया आता जा रहा है। शहद को जब किसी दवाई या फिर किसी सामग्री के साथ मिला कर ग्रहण किया जाता है तो, वह आसानी और तेजी से शरीर में समा जाती है और फायदा भी करती है।
शहद जितनी ही असरदार होती है, कभी कभी वह जहरीली भी हो जाती है। ध्यान रखें कि शहद को कभी भी उबलते पानी में न डालें और न ही इसे कभी पकाएं, क्योंकि गरम होने पर यह जहरीली भी हो जाती है। जब भी इसे पानी में डाल कर पीना हो, तो पानी को गुनगुना कर के ही शहद मिलाएं।

मासपेशियों की थकान मिटाए
जिन लोगों की मासपेशियों में थकान महसूस होती है उन्हें अपनी डाइट में शहद का प्रयोग करना चाहिये। इसमें मौजूद प्राकृतिक फ्रक्टोज़ और ग्लूकोज़ मासपेशियों की थकान से काफी राहत पहुंचा सकता है।

जलने पर उपयोगी
कहीं जल जाने पर आप दवाई की जगह पर थोड़ा सा शुद्ध शहद लगाएं। यह चमड़ी के अंदर पैदा हुई जलन को ठंडा करेगी और इंफेक्शन होने से भी बचाएगी।

कफ और सर्दी से बचाए
अगर आपकी कई दिनों से नाक बंद है और सीने में जकड़न है तो, काली मिर्च के 10 से 12 दानों को दरदरा कूट लें और उन्हें दो छोटे चम्मच शहद में रात भर भिगो कर रखें। सुबह खूब अच्छी तरह चबाते हुए काली मिर्च के दाने खा लें। आपको फायदा होगा।

चोट को ठीक करे
शहद में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। चोट लग जाने पर घाव को गरम पानी और साबुन से धो कर उस पर कच्छी शहद लगाएं और किसी बैंडेज से बांध दें। बैंडडेज को कई दिनों तक बदलते रहें।

मुंहासों से छुटकारा
शहद और जायफल का पावडर मिक्स कर के मुंहासों पर लगाएं। ऐसा करने पर मुंहासों की लालिमा और सूजन कम होगी तथा मुंहासे सूख जाएंगे। फिर 30 मिनट के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। शहद हर प्रकार की त्वचा के लिये अच्छी होती है।

अनिंद्रा में लाभदायक
सोने से पहले गुनगुने दूध में शहद मिक्स कर के पियें, लाभ मिलेगा।

दिल की मजबूती के लिये
एक अनार का ताजा रस लेकर उसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। रोजाना सुबह खाली पेट लें।

मोटापे से छुटकारा पाएं
मोटापा घटाने के लिये गरम पानी में नींबू और शहद मिला कर पीने से शरीर का मैटाबॉलिज्म बढता है जिससे बड़ी ही तेजी के साथ मोटापा घटता है। इस को पीने से शरीर अंदर से साफ भी होता है।

खून को साफ करने के लिये
खून को साफ करना हो तो, अदरक को कूट कर उसका रस निचोड़ लें। इस रस को शीशे की कटोरी में 15 मिनट तक के लिये रखें। आप देखेंगे कि कटोरी में गाढा पदार्थ जम गया होगा, जिसे वैसे ही छोड़ कर ऊपर के रस को एक गिलास में डालें। इस रस में 2 छोटे चम्मच शहद मिलाएं और दिन में खाली पेट पियें। इससे रक्त शुद्ध होता है।

अच्छे पाचन के लिये
शहद में प्राकृतिक एंजाइम्स होते हैं, जो कि पेट की गैस को खतम करते हैं। आप चाहें तो भोजन करने के कुछ देर पहले शहद का सेवन कर सकते हैं।

हाइ ब्लडप्रेशर कम करे
बढ़े हुए ब्लडप्रेशर में शहद का सेवन लहसुन के साथ करना लाभप्रद होता है।

कमज़ोर बच्चों के लिये
एक छोटा चम्मच शहद मे एक बादाम घिस कर मिला लें और रोज छोटे बच्चों को चटा देने से वे मजबूत, सुंदर और मोटे हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
