Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
शराब पी कर तुंरत सोने से शरीर पर होते हैं ये साइड इफेक्ट्स
बहुत से लोग यह मानते हैं कि रात में शराब पीने के बाद उन्हें अच्छी और गहरी नींद आ जाएगी। मगर ऐसा नहीं होता, शराब पीने के बाद आपकी बॉडी कुछ देर के लिये तो रिलैक्स हो जाती है मगर इसका असर शरीर पर बहुत गहरा पड़ता है।
रात में भारी मात्रा में शराब पी कर सोने से आपको बार-बार पेशाब जाने के लिये उठना पड़ेगा, जिससे ना सिर्फ नींद खराब होती है बल्कि शरीर में डीहाइड्रेशन भी हो जाता है।
अगर आप शराब पीते हैं तो, कोशिश करें कि सोने के समय में ना पियें। अपने शरीर को उतना समय जरुर दें कि वह आपके सोने के पहले शरीर से अत्यधिक शराब निकाल सके।
कई लोग ढेर सारी शराब पी कर आराम से हजम कर जाते हैं मगर हर किसी का शरीर अलग-अलग बना होता है, इसलिये अपने शरीर की जरुरत को समझे और उसी के हिसाब से शराब का सेवन करें। अब आइये जानते हैं रात में शराब पी कर सोने से क्या साइड इफेक्ट्स होते हैं?

भारी मात्रा में शराब पी कर सोने से नींद की गुणवत्ता पर असर पड़ता है
शराब पी कर बड़ी ही जल्दी नींद आ जाती है। शराब पीने से नींद आने की नैचुरल प्रक्रिया पर नकारात्मक असर पड़ता है। शराब पीकर सोने पर सुबह उठकर स्फूर्ति, ताजगी नहीं मिलती है। वहीं कई बार शराब के नशे में होश नहीं रहता है, जिसे लोग बढिया नींद समझ बैठते हैं।

हार्ट रेट बढ़ जाता है
ज्यादा शराब पीने से कई बार हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है, जिसका सीधा असर आकपे हृदय पर पड़ता है।

दिमाग पर भी असर होता है
ज्यादा शराब पीने की आदत आपको भूलने की बीमारी भी दे सकती है। शराब पीने के बाद जब आप दूसरे दिन सो कर उठते हैं तो आपको कई बार बहुत सी चीज़ें याद नहीं रहती।

ज्यादा पसीना और पेशाब लगना
शराब पीने से शरीर में डीहाइड्रेशन की समस्या भी हो जाती है, जिसका सीधा असर आपकी किडनियो पर पड़ता है, जो कि अच्छा नहीं है। ज्यादा शराब पीने से एक प्रकार के हार्मोन का प्रॉडक्शन धीमा पड़ जाता है, जो आपकी किडनियों को यह सिगनल भेजने का काम करता है कि उसे ना केवल मूत्राशय से पानी को बाहर निकालने का ही काम करना है बल्कि पानी को सोखने का भी काम करना है।

जोर के खरार्टे भरना
जब शराब आपके खून में मिलती है, तब वह दिमाग तक जा कर आपकी मासपेशियों को रिलैक्स कर देती है। इससे गले की मासपेशियां भी रिलैक्स हो जाती हैं और उसमें से हवा ठीक तरह से पास नहीं हो पाती, जिससे तेज खरार्टों की आवाज होती है।

सुबह थकान लगती है और ताजगी गायब हो जाती है
आपके शरीर को शराब को पूरी तरह से निकालने में समय लगता है। ऐसे में अगर आप भारी मात्रा में शराब पी कर सो जाते हैं, तो सुबह उठने के बाद आपके अंदर एनर्जी की थोड़ी कमी सी रहेगी और आप थके होंगे।



Click it and Unblock the Notifications
