Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
लो ब्लड प्रेशर को जल्दी से जल्दी ठीक करने के 8 इलाज
जब आप सुबह सो कर उठते हैं और आपको चक्कर आते है या थकान सी रहती है और धुंधला दिखाई देता है, तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए। ये लो ब्लड प्रेशर या हाइपोटेंशन के लक्षण हो सकते हैं। अधिकतर बार हम इन लक्षणों को यह सोचकर नजरंदाज कर देते हैं कि शायद यह कम सोने या ढंग से नहीं सो पाने के कारण होगा।
लेकिन इसे नजरंदाज नहीं करना चाहिए, यदि हमारा ब्लड प्रेशर 120/80 मिमी पारा के सामान्य स्तर से गिर जाता है तो यह लो ब्लड प्रेशर है। यदि हमारा ब्लड प्रेशर सामान्य से कम होता है तो वह हाइपोटेंशन और सामान्य से ज्यादा होता है तो हाइपरटेंशन की स्थिति होती है। ये दोनों ही शरीर के लिए हानिकारक हैं। हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखना बहुत जरूरी है।
क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ और ड्रिंक्स हैं जिनसे ब्लड प्रेशर तुरंत बढ़ता है? सबसे अच्छी बात है कि इन्हें आपको कहीं ढूँढने की जर्यरत नहीं है, ये आपको आपके किचन में ही मिल जाएंगे। आइये देखें लो ब्लड प्रेशर के इलाज में कारगर कुछ ऐसे ही खाद्य और ड्रिंक्स...

1. कॉफी :
यदि आपको लगता है कि आपका ब्लड प्रेशर कम है और आपको कमजोरी महसूस हो रही हैं तो आधा कप स्ट्रॉंग कॉफी पिये। इससे ब्लड प्रेशर तुरंत बढ़ जाएगा।

2. चुकंदर का जूस:
यह लो ब्लड प्रेशर में खासा मददगार है। दिन में दो गिलास चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर स्थिर रहता है।

3. मुलेठी:
दिन में एक बार मुलेठी के पाउडर की चाय पीने से भी ब्लड प्रेशर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

4. किशमिश :
रात को 10-20 किशमिश भिगो दें। इन्हें सुबह खा लें और इस पानी भी पी लें। ऐसा एक सप्ताह तक करें।

5. नमक का पानी :
यदि आपको लो ब्लड प्रेशर है तो नमक का पानी कारगर है। एक गिलास पानी में आधा टी स्पून नमक डालें और इसे दिन में दो बार पियें।

6. शहद :
जब भी आपको ब्लड प्रेशर लो लगे और कमजोरी महसूस हो तो एक टी स्पून शहद लें, इसे एक गिलास पानी में मिलाएँ और पी लें।

7. तुलसी की पत्तियाँ :
तुलसी की पत्तियाँ लो ब्लड प्रेशर के इलाज में प्रभावी हैं। तुलसी की कुछ पत्तियों को मसलकर इनका जूस बना लें। इसमें एक टी स्पून शहद मिला लें। इसे सुबह खाली पेट लें।

8. अनार :
अनार भी लो ब्लड प्रेशर में तुरंत फायदा पहुंचाती है। आप इसे सीधा भी खा सकते हैं या इसका जूस भी पी सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
