Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
शरीर की सभी बीमारियों को दूर करे दालचीनी वाला दूध
क्या आप अपनी दिनभर की थकान मिटा कर रात में आराम की नींद सोना चाहते हैं? या फिर आपको कैंसर और मधुमेह जैसी घातक बीमारियों से सदा के लिये बचाव चाहिये? तो ऐसे में आपके लिये दालचीनी वाला दूध काफी फायदेमंद हो सकता है।
जैसा की आप सभी जानते हैं कि रात में गरम दूध पीने से नींद काफी अच्छे से आती है। ऐसा इसलिये क्योंकि इसमें अमीनो एसिड होता है जो आपके दिमाग को शांत कर के नींद दिलाता है।
और अगर इसके साथ आप दालचीनी तथा शहद मिला दें, तो इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण बढ़ जाते हैं, जो स्किन प्रॉब्लम और इंफेक्शन से लड़ने में सहायक हो जाती है। इसके अलावा यह दूध आपके दिमागी तनाव को दूर करने के साथ साथ मोटापा घटाने में भी मददगार है।

अच्छी नींद के लिए
अगर आपको अच्छी नींद नहीं आती है तो आपको दालचीनी वाला दूध पीना चाहिये। सोने से पहले एक गिलास दालचीनी वाला दूध लें, इससे आपको अच्छी नींद आएगी।

मजबूत हड्डियों के लिये
दालचीनी वाले दूध में शहद मिला कर पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इस दूध के नियमित सेवन से गठिया की समस्या नहीं होती है।

कैंसर से बचाए
शहद और दालचीनी में पाया जाने वाला कैमिकल आपको सदा के लिये कैंसर से बचाएगा।

शरीर की इम्यूनिटी बढाए
नियमित दालचीनी वाला दूध पीने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। यह दूध पुराने जमाने से ही बच्चों को पिलाया जाता था, जिससे उनकी शक्ती बढ़े।

अच्छे पाचन के लिए
अगर आपकी पाचन क्रिया अच्छी नहीं है तो दालचीनी वाला दूध पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। इसके साथ ही गैस की प्रॉब्लम में भी ये राहत देने का काम करता है।

मधुमेह रोगियों के लिये फायदेमंद
कई अध्ययनों में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि दालचीनी में कई ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। दालचीनी वाला दूध खासतौर पर टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

गले की खराश और दर्द के लिये
दालचीनी गले के दर्द को ठीक करती है। दालचीनी वाला दूध बनाने के लिये एक पैन में दूध गरम करें, उसमें दालचीनी का एक छोटा टुकडा डालें और गैस को बंद कर दें। फिर इसमें शहद मिला कर छान कर पियें।

खूबसूरत बालों और त्वचा के लिए
दालचीनी वाला दूध पीने से बालों और स्किन से जुड़ी लगभग हर समस्या दूर हो जाती है। इसका एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन और बालों को इंफेक्शन से सुरक्षित रखता है।

दालचीनी वाला दूध बनाने की विधि-
एक भगौन में दूध गरम करें, फिर उसमें दालचीनी का छोटा टुकड़ा डालें और गरम करें। फिर गैस बंद कर दें और दूध में शहद मिला कर उसे छान लें। फिर इसे पियें।



Click it and Unblock the Notifications
