Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
अगर डायबिटीज़ है तो अपनाएं ये ब्रेकफ़ास्ट टिप्स
क्या आप डायबिटीज़ से पीड़ित हैं, या आपका कोई परिचित इस बीमारी से ग्रसित है? यदि हाँ तो हम आपको बता रहे हैं ब्रेकफ़ास्ट टिप्स जो कि डायबिटीज़ के लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए कारगर हैं।
हम में से अधिकतर लोग जानते हैं कि ब्रेकफ़ास्ट हम सब के लिए दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है। सुबह हैल्दी ब्रेकफ़ास्ट करने से दिन भर शरीर में एनर्जी बनी रहती है। कई न्यूट्रिशियन कहते हैं कि ब्रेकफ़ास्ट छोडने या हैल्दी ब्रेकफ़ास्ट नहीं करने से स्वास्थ्य से संबन्धित कई तरह की समस्याएँ हो सकती हैं।
इसलिए यह जरूरी है कि हम हैल्दी ब्रेकफ़ास्ट करें। यदि पहले से कोई परेशानी हो तो ब्रेकफ़ास्ट के नियमित तरीके में कुछ बदलाव जरूरी हैं। इसलिए, हम आपको कुछ ब्रेकफ़ास्ट टिप्स बता रहे हैं जो कि डायबिटीज़ वाले लोगों के लिए खास तौर पर लाभकारी हैं।

टिप 1 ब्रेकफ़ास्ट ना छोड़ें, नियमित रूप से ऐसा करने पर ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और डायबिटीज़ के ज्यादा लक्षण हो सकते हैं। सुबह का ब्रेकफास्ट छोड़ने के नुकसान

टिप 2 हैल्दी ब्रेकफ़ास्ट करें और अस्वास्थ्यप्रद खाने से बचें।

टिप 3 अपने साथ घर का बना हुआ कम शुगर और फैट वाला खाना रखें और बाहर का खाना ना खाएं।

टिप 4 ब्रेकफ़ास्ट में फलों के साथ पूर्ण अनाज से बनी ब्रेड या रोटी का सेवन करें।

टिप 5 डायबिटीज़ वालों के लिए ताजे फल और सब्जियों का सेवन करना लाभकारी हैं, क्यों कि इनमें एंटी-ओक्सीडेंट्स होते है जो कि डायबिटीज़ के लक्षणों को कम करते हैं।

टिप 6 एक टेबलस्पून सन के बीज का पाउडर (फ़्लेक्स सीड्स पाउडर) भी सेवन कर सकते हैं क्यों इनमें फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचूर मात्रा में होता है।

टिप 7 डायबिटीज़ वालों को रोजाना नाश्ते में जई के दलिये का सेवन करना चाहिए। डायबिटीज़ पीड़ित लोगों के लिए यह एक बेहतरीन आहार है।

टिप 8 डायबिटीज़ से पीड़ित लोगों को बिना फैट का दूध लेना चाहिए क्यों कि कैल्शियम से डायबिटीज़ के लक्षण पैदा हो सकते हैं।

टिप 9 यदि आप नाश्ते में दही ले रहे हैं तो यह नॉन-फैट वाला और प्लेन हो, फ्लेवर्ड वाला दही ना लें इसमें फैट और शुगर होता है।

टिप 10 डायबिटीज़ की शिकायत वाले लोगों को संतरे के जूस के बजाय संतरे के फल का ही सेवन करना चाहिए, क्यों कि जूस में चीनी मिली होती है। इसलिए फाइबर के लिए संतरे का फल ही लें।

टिप 11 अपनी चाय या कॉफी में दालचीनी पाउडर मिलाएँ, यह डायबिटीज़ को प्राकृतिक रूप से ठीक करने में मददगार है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications