Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
सुबह का ब्रेकफास्ट छोड़ने के नुकसान
आज कल लोगों के सिर पर इतना ज्यादा काम हो गया है कि वे अपने खाने पीने का ध्यान बिल्कुल भी नहीं रख पाते। इस मामले में जो सबसे ज्यादा लापरवाही होती है वह है ब्रेकफास्ट को लेकर के।
READ: मोटापा कम करने के ये कीजिये यह नाश्ता
लेकिन क्या आपको पता है कि सुबह ब्रेकफास्ट ना करने की वजह से आपको पेट से संबन्धित कितनी सारी बीमारियां हो सकती हैं? दरअसल रात के खाए गए भोजन के बाद से सुबह के नाश्ते तक काफी लंबा अंतराल होता है।
READ: सुबह का ब्रेकफास्ट होना चाहिये ऐसा...
तो ऐसे में अगर आप अपना ब्रेकफास्ट छेाड़ देगें तो आपके पेट में एसिडिटी, गैस, लो बी पी और ना जाने कितनी ही परेशानियां पनपने लगेगीं।
आइये जानते हैं कि ब्रेकफास्ट छोड़ देने से आपको किन किन स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है।

दिल के लिये नुकसानदेह
जो लोग नाश्ता नहीं करते हैं उन्हें 27% हार्ट अटैक का खतरा रहता है। शोध में बताया गया है कि अगर लोग सुबह का नाश्ता अच्छी प्रकार से करते हैं तो उनका दिल हमेशा स्वस्थ रहता है।

मधुमेह का खतरा
वे लोग जो अपने सुबह का नाश्ता छोड़ते हैं उन्हें 54% टाइप 2 डायबिटीज़ होने का खतरा होता है।

वजन बढना
एक अध्ययन में यह पता चला है कि सुबह का नाश्ता छोड़ने से दिन में भूख ज्यादा लगती है और यह वजन बढ़ने एक महत्वपूर्ण कारण बन सकता है।

मूड और ऊर्जा में कमी
यदि आप ब्रेकफास्ट नहीं खाते हैं तो आपकी एनर्जी लेवल अपने आप ही कम हो जाती है, जिससे आपका मन किसी भी कार्य में नहीं लग पाता।

संज्ञानात्मक कार्य को प्रभावित करता है
सुबह का नाश्ता छोड़ने से आपका ध्यान किसी कार्य में नहीं लगता जिसके कारणवश आपके संज्ञानात्मक कार्य पर प्रभाव पड़ता है।

माइग्रेन
भोजन ना करने से शुगर लेवल बड़ी तेजी से गिरता है, जिस कारणवश उस दौरान लो ग्लूकोज लेवल को बैलेंस करने के लिये एक हार्मोन रिलीज़ होने लगता है। इस वजह से ब्लड प्रेशर लेवल बढ जाता है और माइग्रेन का अटैक होने लगता है।

बाल झडना
नाश्ता ना करने से आपके शरीर को ठीक प्रकार से प्रोटीन प्राप्त नहीं हो पाता जिस वजह से आपके बाल झड़ने शुरु हो जाते हैं। तो अगर स्वस्थ बाल चाहिये हों, तो अपना सुबह का नाश्ता ना छोड़ें।

मेटाबालिज्म घटाए
क्या आपकी कार बिना पेट्रोल के चल पाएगी? नहीं? इसी तरह से अगर आप नाश्ता नहीं करेंगे तो आप हर वक्त थके रहेंगे और कोई कार्य ठीक ढंग से नहीं कर पाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
