Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
किड़नी साफ करनी है तो पीजिये यह घर पर बना ड्रिंक
आपकी किडनी एक महत्व्पूर्ण अंग है जो शरीर में कई ज़रूरी कार्य करती है। पर टॉक्सिन के जमा हो जाने से किडनी सुचारु रूप से काम नहीं कर पाती।
इसलिए यह ज़्यादा ज़रूरी हो जाता है कि किडनी से अशुद्धि और टॉक्सिन को निकाल कर इसे डिटॉक्सीफाई किया जाए जो कुछ समय से जमा हो रहे होते हैं। अगर आपकी किडनी टॉक्सिन से भरी होती है तो किडनी में इंफेक्शन हो जाता है।
किडनी की बीमारी के कुछ लक्षण हैं मिचली, उल्टी, भूख नहीं लगना आदि। अगर आप इनमें से किसी भी लक्षण से परेशान हैं तो डॉक्टर से ज़रूर मिलें। अगर आपकी किडनी में इंफेक्शन है तो यह आपके पूरे स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है।
कुछ गम्भीर और दुर्भाग्यपूर्ण केस में तो मरीज़ की जान तक चली गई है। इसलिए किडनी में से अशुद्धि निकलने के लिए इसे डिटॉक्सीफाई करने की ज़रूरत होती है ताकि यह सही ढंग से बिना किसी बाधा के काम कर सके।

इसलिए आज बोल्डस्काय के माध्यम से हम एक असरदार घर पर बनने वाले ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो आपकी किडनी को प्राकृतिक रूप से साफ कर देगा। इस ड्रिंक को बनने में लगने वाला सामान किडनी को साफ रखने के लिए ही बना है। रेसिपी जाने के लिए आगे पढ़ें।
आवश्यक सामग्री:
- ताज़ा अदरक की जड़
- 2-3 पके हुए सेब
- 2-3 छोटे चम्मच निम्बू का रस
- 1 ग्लास शुद्ध पानी
बनाने की विधि:
- इन सारी सामग्रियों को जूसर में फेंट लें। मिक्सर को स्ट्रेन कर शेष निकाल लें। अब इसे अच्छे से चला लें।
- इस ड्रिंक को सवेरे खाली पेट पीना लाभदायक होता है।
नोट: पहले थोड़ा सा पीकर यह जांच लें कि इसका शरीर पर कोई विपरीत असर तो नहीं पड़ रहा। अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो इस ड्रिंक को पीने से पहले आपको डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
