Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सुबह खाली पेट चाय पीने के हैं ये 9 नुकसान

चाय भारतीय समाज का एक अभिन्न अंग बन चुकी है, जिसे हम चाह कर भी नज़र अंदाज नहीं कर सकते। जिस दिन चाय ना पियों तो ऐसा लगता है मानों दिन की शुरुआत ही नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- अदरक वाली काली चाय यानी सेहत और तंदुरुस्ती
भारत में लगभग 90 प्रतिशत लोग सुबह नाश्ते से पहले चाय जरुर पीते हैं। क्या आपको लगता है कि यह एक अच्छी आदत है? रिसर्च के अनुसार सुबह खाली पेट चाय पीना काफी नुकसानदायक हो सकता है, खासतौर पर गर्मियों में।
काम की बातें- 1 महीने तक पियें मेथी का पानी और बदलें अपनी बीमार जिंदगी
चाय में कैफीन और टैनिन होते हैं जो कि शरीर में ऊर्जा भर देते हैं। काली चाय में अगर दूध मिला कर पिया जाए तो इससे एंटीऑक्सीडेंट खतम हो जाता है और फिर वह उतनी असरदार नहीं होती।
क्या आप का चाय पिये बिना काम नहीं चलता ? अगर ऐसा है तो चाय के बारे में कुछ जरुरी जानकारी है जो हम आपके साथ आज शेयर कर रहे हैं। अगर आप खाली पेट या फिर अधिक चाय पीते हैं तो आपको इसके नुकसान के बारे में जरुर पता होना चाहिये।

क्या चाय पी कर मतली आती है
चाय में ढेर सारा एसिड होता है जिसे खाली पेट सुबह पीने से पेट के रस पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इसलिये कई लोगों को सुबह चाय पीनी अच्छी नहीं लगती।

क्या ब्लैक टी नुकसानदेह है
अगर चाय में दूध ना मिलाया जाए तो वह काफी फायदा पहुंचाती है, जैसे मोटापा कम करना। पर अगर अधिक ब्लैक टी का सेवन किया जाए तो वह सीधे पेट पर असर करती है।

दूध की चाय पीने के नुकसान
अध्यन के अनुसार पाया गया है कि जो लोग खाली पेट बहुत अधिक दूध वाली चाय पीते हैं, उन्हें थकान का एहसास होता है। चाय में दूध मिलाने से एंटीऑक्सीडेंट का असर खतम हो जाता है।

कड़ी चााय पीने के प्रभाव
खाली पेट कड़ी चाय पीन से पेट को सीधा नुकसान पहुंच सकता है। कड़ी चाय से पेट में अल्सर और एसिडिटी हो सकती है।

दो अलग-अलग चाय मिला कर पीने का नुकसान
अध्यन के अनुसार पता चला है कि अगर आप दो अलग अलग ब्रैंड की चाय एक साथ मिला कर पियेंगे तो उसका असर काफी तेज़ होगा और आपको ऐसा महसूस होगा कि आप नशा चढ़ चुका है।

चाय के साथ बिस्कुट खाने से क्या होता है
चाय के साथ बिस्कुट या अन्य चीज़ें खाने से पेट दृारा चाय अच्छी तरह से पचा ली जाती है। दूसरी ओर चाय के साथ नमकीन या मीठा खाने से शरीर को सोडियम की प्राप्ती होती है, जिससे अल्सर नहीं होता।

चााय पीने की गंदी आदत क्या है
चाय में टैनिन होता है, खासतौर पर गहरे रंग वाली चाय में। ऐसे में वह आपके खाने में मौजूद आयरन के साथ रिएक्ट कर सकती है इसलिये दोपहर में खाना खाने के बाद चाय ना पियें।

प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ता है
जो पुरुष दिन में 5- कप चाय पीते हैं, उन्हे प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ता है, ऐसी बात एक अध्यन में आई है। इससे पहले कई शोधो में दावा किया गया है कि चाय पीने से कैंसर का खतरा टलता है।

ज्यादा गर्म चाय पीने का नुकसान
ब्रिटिश मैडिकल जर्नल में छपे नए अध्यन के मुताबिक ज्यादा गर्म चाय पीने से खाने की नली या गले का कैंसर होने का खतरा आठ गुना तक बढ़ जाता है। तेज गर्म चाय गले की टिशू को नुकसान पहुंचाती है।



Click it and Unblock the Notifications
