Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
जानें, कौन से 10 रोगों से छुटकारा दिलाता है नींबू पानी
अगर आप प्रतिदिन एक गिलास नींबू पानी का सेवन करते हैं तो छोटी-मोटी बीमारियों से हमेशा दूर रहेंगे। नींबू के कई गुणकारी लाभ होते हैं जिनके बारे में हम सभी को मालूम होता है। महिलाएं अक्सर नींबू पानी को मोटापा घटाने के लिए रामबाण मानती हैं।
चूंकि नींबू में विटामिन सी होता है जो शरीर को रोगमुक्त रखने में सहायक होता है। साथ ही नींबू में शक्तिशाली फोटोकैमिकल भी होता है जो शरीर को लम्बे समय तक स्वस्थ बनाएं रखता है। आइए जानते हैं किन-किन रोगों से बचने के लिए आपको नींबू का सेवन करना चाहिए:

1. मुँहासे
जिन लोगों को मुँहासे की समस्या बहुत ज्यादा रहती है उन्हें नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। इससे उनके शरीर में मुँहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया मर जाएंगे और त्वचा भी दमकदार हो जाएगी। साथ ही नींबू पानी से चेहरा धुलने पर यह फेसवॉश की तरह काम करता है और मृत त्वचा निकल जाती है और छिद्र खुल जाते हैं। साथ ही ऑयल भी निकल जाता है।

2. भूख बढ़ाने के लिए
नींबू पानी को पीने से भूख बहुत तेजी से लगती है। जिन लोगों को भूख न लगने की समस्या है वह शीघ्र ही नींबू पानी का सेवन करने लगे, उनकी समस्या दूर हो जाएगी।

3. किडनी स्टोन
किडनी में स्टोन होना काफी दर्दनाक होता है। ऐसे में अगर किसी को ये समस्या शुरूआती दौर में है तो वह नींबू पानी पीकर लाभ प्राप्त कर सकता है। नींबू पानी में प्राकृतिक साइट्रेट होता है जो स्टोन को तोड़ देता है या उसे बनने से रोकता है।

4. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाना
जिन लोगों का इम्यून कमजोर होता है उन्हें प्रतिदिन नींबू पानी का सेवन करना चाहिए, इससे उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होगी और उनके शरीर में विटामिन सी यह सारा कमाल कर दिखाएगा।

5. सर्दी और फ्लू
जिल लोगों को सर्दी और फ्लू हुआ हो, वह नींबू पानी का सेवन करें। इससे उन्हें जकड़न नहीं होगी और शरीर भी डिहाईड्रेट नहीं होगा। अगर इस पेय में एक चम्मच शहद मिला दिया जाएं तो यह और ज्यादा लाभकारी हो जाएगा।

6. सूजन व सांस सम्बंधी रोग
अगर किसी व्यक्ति को कहीं भी सूजन है तो नींबू पानी लाभदायक होता है। साथ ही अगर कोई अस्थमा का मरीज है तो भी नींबू पानी काफी सहायक होता है। अगर जोडा़ें में दर्द की समस्या होती है या सूजन होती है तो भी नींबू पानी लाभदायक होता है। बस इसे बहुत ज्यादा ठंडे पानी में बनाकर न पीया जाएं।

7. हैंगओवर
जिन लोगों को एल्कोहल की लत होती है और सुबह उठकर उन्हें चलना तक दूभर हो जाता है, उनके नींबू पानी काफी लाभदायक होता है। आधे गिलास नींबू पानी से ही आंखें खुल जाती हैं और सिर घूमना भी बंद हो जाता है।

8. मांसपेशियों में दर्द
अगर शरीर की मांसपेशियों में कहीं भी दर्द है तो नींबू पानी पीने से काफी लाभ मिलता है। नींबू पानी शरीर में लैक्टिक के गठन को कम कर देता है और शरीर की क्रियाविधि अच्छी हो जाती है।

9. फूड प्वाइजनिंग
फूड प्वाइजनिंग होने पर नींबू पानी का सेवन करें, इसमें मौजूद एसिड शरीर में काफी लाभ पहुँचाते हैं और मरीज को सही होने में मददगार साबित होते हैं।

10. पेट सम्बंधी विकार
अगर किसी व्यक्ति को पेट सम्बंधी कोई भी विकार है तो उसे नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। गैस, कब्ज, कुपाचन आदि समस्याएं चुटकी में हल हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
