Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
रमजान के दौरान कब्ज दूर रखने के लिए खाएं ये चीज़ें
रमजान का पवित्र महिना शुरू हो चुका है। प्राचीन काल से इस समय मुस्लिम समुदाय में रोजा रखने की परंपरा चली आ रही है। लेकिन इस समय के दौरान बहुत से लोगों को कब्ज की शिकायत रहने लगती है।
इस समय खान-पान और दिनचर्या में बदलाव, पानी कम पीना और फाइबर की चीजें कम सेवन करने से खास तौर पर कब्ज की समस्या होती है। सुबह दिन शुरू होने से पहले जो खाना खाया जाता है उसे 'सुहूर’ कहा जाता है। इसके बाद दिन भर भोजन और पानी नहीं लिया जाता है।
दिन में ये लोग पाँच बार नमाज पढ़ते हैं। इसके बाद शाम को सूरज के छिपने के बाद खाना खाया जाता है जिसे इफ्तार कहते हैं, इसमें खाने की अच्छी ख़ासी मात्रा होती है।
खाने की आदत में इस प्रकार बदलाव से लोगों में कब्ज की शिकायत हो जाती है। यदि सही तरह ध्यान नहीं दिया जाये तो बवासीर या मस्सों की समस्या भी हो सकती है।
कब्ज की इस समस्या से निजात पाने के लिए हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ जो आपको सुहूर और इफ्तार के खाने में जरूर शामिल करने चाहिए। आइये देखते हैं:

1. सब्जियाँ ज्यादा खाएं:
सब्जियों में फाइबर ज्यादा होता है जो कि स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। सेम की फली, मटर, चने आदि आदि को रमजान के दौरान अपने भोजन में शामिल किया जा सकता है। इनसे साफ दस्त लगता है और पेट साफ रहता है।

2. रस वाले फलों का सेवन ज्यादा करें
सेव, केला, पपीता, अंजीर, एवेकेडो आदि को सुहूर में लें। इनसे पानी की कमी पूरी होगी।

3.साबुत अनाज और फलियाँ:
धीरे पचने वाली चीजें जैसे कि ओट्स, मटर फली, गेहूं, मसूर की दाल, सन के बीज आदि को रमजान में अपने खाने में जरूर शामिल करें। इनसे कब्ज नहीं होता है।

4. कम फैट वाले प्रोडक्टस-
त्वचारहित चिकन, मछली आदि में फैट कम होता है और प्रोटीन ज्यादा होता है। ये रमजान के दौरान पाचन क्रिया को सही रखते हैं। इसके अलावा कब्ज को दूर रखने के लिए खाने के पहले और बाद में पानी खूब पियें।

5. प्रोबायोटिक्स को भी खाने में शामिल करें:
दही जैसे प्रोबायोटिक्स के सेवन से कब्ज की समस्या नहीं रहती है, खास तौर पर जो कब्ज लो-कैलोरी वाले खाने से होती है। इन्हें ज्यादा मात्रा में लें।

6. जूस और पानी ज्यादा पियें:
पानी के साथ ही ताजा फलों का रस भी लें, जिससे कि रमजान के दौरान शरीर को नमी मिलती रहे। पानी की कमी को दूर करने के लिए और शरीर को तरोताजा रखने के लिए नारियल पानी, तरबूज, संतरा, अनानास और अंगूर का जूस पियें।

7. खजूर खाएं:
खजूर को रमजान के दौरान अपने खाने में शामिल करना चाहिए। खजूर में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, मैग्नीशियम प्रचूर मात्रा में होता है। यह शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है और आलस नहीं आता है।

8. बादाम खाएं:
ड्राइ फ्रूट्स में से बादाम सबसे अच्छा है जिसे रामजान के दौरान सेवन करना चाहिए। बादाम में प्रोटीन और फाइबर की अधिकता होती है और फैट कम होता है



Click it and Unblock the Notifications