Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
पढ़िये क्या है अर्थराइटिस के दर्द का इलाज
अर्थराइटिस यानी गठिया एक दर्द भरी बीमारी है जो ना केवल बजुर्गो को ही बल्कि युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रही है।
अर्थराइटिस की बीमारी अगर भयंकर नहीं है तो इससे पैदा होने वाले दर्द को प्राकृतिक चीजों से भी ठीक किया जा सकता है। अगर आपको अर्थराइटिस है तो आपके लिये यह जानना बेहद जरुरी है कि इससे बचने के लिये आपको अपना वजन कम करना होगा नहीं तो यह सीधे जोड़ों पर असर डालती है।

क्या आप जानते हैं कि अर्थराइटिस के दौरान कौन कौन से आहार खाने से बचना चाहिये? अगर आपको अर्थराइटिस है तो टमाटर, बैंगन, आलू और मिर्च आदि का सेवन ना करें नहीं तो दर्द बढ़ सकता है।

रिसर्च के अनुसार वेजिटेबल ऑयल जिसमें ओमेगा 6 फैटी एसिड होता है वह अर्थराइटिस के लक्षणों को बढ़ा सकता है। एक शोध में पता चला है कि rheumatoid arthritis को विटामिन सी की कमी से भी जोड़ा जा सकता है।
दिनभर में छोटी मात्रा में विटामिन सी की 500 मिलीग्राम की कुल खुराक आवश्यक है, जो कि गठिया के दर्द में लाभदायक होगी।

जूस, जिसमें बीटा-कैरोटीन और कॉपर आदि होते हैं वो एंटी इंफ्लेमेटरी तत्वों से भरे होते हैं। आपको अगर अर्थराइटिस है तो पाइनएप्पल का जूस नियमित रूप से पीना ना भूलें। इसके अलावा इपसोम सॉल्ट, से नहाना ना भूलें क्योंकि इसमें मैग्नीशियम सल्फेट होता है, जिससे शरीर के दर्द में काफी आराम मिलता है।

शरीर को आहार दृारा मैग्नीशियम उच्च मात्रा में नहीं प्राप्त हो पाता इसलिये अगर आप इपसोम सॉल्ट को गरम पानी में मिला कर नहाएंगी, तो आपकी त्वचा दृारा उस नमक जो भी मैग्नीशियम होगा, वह सोख लिया जाएगा।
इससे जो गर्माहट मिलेगी वह शरीर में रक्त संचार बढ़ा कर सूजन को कम करेगी तथा मसापेशियों को आराम पहुंचाएगी। इसके अलावा आपको स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करनी चाहिये, जो कि आपके शरीर के लिये अच्छा होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
