Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
इस तरह खाएं चावल और रहें मोटापे से हमेशा दूर
हम सब को चावल खाना पसंद होता है, पर एक चीज़ जो हमें चावल खाने से रोकती है वह है वज़न बढ़ने की समस्या जो इसके साथ आती है। चावल भारत और कई अन्य देशों का मुख्य खाना है। उजले चावल में स्टार्च और कार्बोहायड्रेट प्रचुर मात्रा में होता है।
Flipkart Republic Day Sale: Get 90% Off on Women Fashion And Accessories!
शरीर का ज़रुरत से ज़्यादा कार्बोहायड्रेट वसा में बदल जाता है इसलिए चावल खाने के बाद हमारा वज़न तुरंत बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि शरीर में चीनी की मात्रा बढ़ जाती है जो चावल में मौजूद स्टार्च के भंग होने से होता है।
चावल डायबिटीज के बढ़ने का मुख्य कारण है क्यूंकि इससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है। यह कई बार संतुलन में लाना मुश्किल होता है। अगर आप रोज़ चावल खाते हैं तो आपको श्रम करना चाहिए ताकि आप कैलोरी जला सकें।
READ: ब्राउन राइस के 11 स्वास्थ्य लाभ
हालांकि, यह भी सच है कि जब हम भूखे होते हैं तो चावल हमें तुरंत ऊर्जा देता है। हमें चावल खाना अच्छा लगता है क्यूंकि शरीर कैलोरी जल्दी भंग करता है और तुरंत ऊर्जा मिलती है।
अब आपके लिए एक अच्छी खबर है कि अब आप मोटे हुए बिना चावल खा सकते हैं, यह आर्टिकल आगे पढ़ें और जानें कि यह कैसे मुमकिन है।

नारियल तेल डाल कर पकाएं चावल
चावल को उबालें और उसमें 1 से 3 बूंद नारियल तेल मिक्स करें। फिर चावल को किनारे रख कर कुछ देर के लिये पानी सोखने का इंतजार करें। फिर चावल को 12 घंटों के लिये फ्रिज में रख कर दुबारा गर्म कर के खाएं।

किस तरह से फायदेमंद है नारियल तेल
चावल में दो प्रकार के स्टार्च पाए जाते हैं, एक जो आसानी से पच जाता है और दूसरा जो नहीं। जो स्टार्च पच जाता है वहीं हमारा वजन बढ़ाता है।

चावल में मौजूद अपाच्य चीनी
चावल में मौजूद अपाच्य चीनी कम मात्रा में मौजूद होती है और स्टार्च वसा में नहीं बदलता। यह इसलिए क्यूंकि इस अपाच्य स्टार्च का शरीर के द्वारा अवशोषण और पाचन नहीं हो पाता। यह सिर्फ पेट भरता है और तब तक पेट में रहता है जब तक आप मलत्याग नहीं करते हैं।

नारियल का तेल पाच्य स्टार्च को अपाच्य चीनी में बदल देता है
जब चावल में नारियल तेल को मिलाया जाता है तो पाच्य स्टार्च के साथ प्रतिक्रिया होती है और यह अपाच्य चीनी में बदल जाती है। यह स्टार्च शरीर द्वारा भंग नहीं की जा सकती और इसलिए इससे वज़न नहीं बढ़ता। यह चावल में मौजूद कैलोरी को 60 प्रतिशत तक काम करता है।

चावल में अपाच्य स्टार्च के फायदे
चावल के अपाच्य स्टार्च के कई फायदे हैं जो नारियल तेल मिलाने पर बनता है। इस स्टार्च को रेसिस्टेंट स्टार्च भी कहते हैं और यह ब्लड ग्लूकोस का स्तर घटाता है, कब्ज़ रोकता है, इन्सुलिन को असर करने में मदद करता है, पचने में मदद करता है, आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है और मोटापा जल्दी कम करता है। यह सब मोटापा कम करता है और कुछ आम बीमारियों को भी होने से रोकता है।

निरियल के नुस्खे को सभी स्टार्च वाले खाने में इस्तमाल करें
आप दूसरा स्टार्च वाला खाना भी नारियल तेल की मदद से और चावल को 12 घंटे तक फ्रिज में रखकर बिना मोटे हुए खा सकते हैं। पास्ता, आलू, ओट्स और अनाज भी नारियल तेल में बन सकते हैं और इनमें मौजूद कैलोरी कम की जा सकती है।

चावल में से पानी निकाल लें
चावल में से कैलोरी कम करने का एक और कारगर तरीका यह है कि इससे पानी निकाल लिया जाए। चावल को उबालें और जब पानी गाढ़ा हो जाए तो उसे फ़ेंक दें। यह पानी स्टार्च से भरा होता है और आप देख सकते हैं कि यह पानी काफी गाढ़ा हो जाता है जो बाद में चिपकाने वाले पदार्थ की तरह भी इस्तमाल में लाया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
