Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
थकान और कमजोरी मिटाने में नंबर 1 है ये ड्रिंक
हमारा 60-70 प्रतिशत शरीर पानी से बना हुआ है। जब हमारे शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है तो इसे कई बीमारियों से जुजना पडता है। शरीर में पानी की कमी होने पर कमजोरी, थकन व चक्कर आने जैसे लक्षण नज़र आ सकते हैं।
ऐसी समस्या से निपटने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले ओरल हाइड्रेशन साल्ट (ओआरएस) के घोल का सेवन करना चाहिए। इस ओआरएस के घोल को घर पर बड़ी आसानी से तैयार किया जा सकता है तथा या थकान व कमजोरी से तुरंत छुटकारा दिलाता है।
हालांकि ओआरएस किसी भी मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाता है, लेकिन आपातकालीन स्थिति में ना मिलने पर घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं।
निर्जलीकरण के कारण केवल थकन व कमजोरी ही महसूस नहीं होती बल्कि होंठो का सूखना, बदबूदार सांस, सिर दर्द व दिल की धड़कन का तेज़ होने जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। यदि सही समय पर इलाज ना किया जाए तो यह बीमारी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या के रूप में प्रकट हो सकती है।
एक नजर डालें: ओआरएस को तैयार करने की विधि:

इसे तैयार करने के लिए आपको एक जग पानी, 5 चम्मच चीनी और आधा चम्मच नमक चाहिए।
एक जग में साफ पानी भरें। अब इसमें 5 चम्मच चीनी और आधा चम्मच नमक डालकर मिलाएं। चीनी व नमक को पानी में अच्छे से घोलें। इसे तैयार करते वक्त चीनी व नमक को दी गई मात्रा में ही डालें।

दी गई सामग्री के अलावा घोल में और कुछ ना डालें। किसी भी तरह के रंग या कृत्रिम स्वीटनर का इस्तेमाल ना करें। सारी सामग्री घुल जाने पर इस घोल को गिलास में डाल कर पिएं। आप इसे पूरे दिन थोडा-थोडा करके पी सकते हैं।

आप इसे फ्रिज में भी स्टोर कर सकते हैं। तैयार किए गए पूरे घोल का केवल 24 घंटों के भीतर पी कर खत्म करें। अतः अगले दिन फिर से ताज़ा घोल तैयार करें।
यह सबसे सरल व प्राकृतिक हाइड्रेटिंग एजेंट है जिसे आप तुरन्त घर पर तैयार कर सकते हैं, यह घोल 5 मिनट में थकन व कमजोरी से निजात दिलाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
