Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
आठ बीमारियों से निजात दिलाता है ये एक ड्रिंक, पढ़ें इसके बारे में
हम मनुष्य हैं, हम सब बीमार पड़ते रहते हैं और हम में से कुछ लोग साइड इफैक्ट के डर से डॉक्टर के द्वारा बताई गई दवाइयाँ ज्यादा लेना पसंद नहीं करते हैं। इसलिए, यदि आप कुछ बीमारियों के प्राकृतिक इलाज ढूंढ रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ घरेलू ड्रिंक्स।
आवश्यक सामग्री
- अदरक- ½ टेबलस्पून
- हल्दी- 1 टेबलस्पून
- दालचीनी - 1 टी स्पून
- दूध - ½ कप
- शहद - 1 चम्मच
बनाने का तरीका
बताई गई सामग्री को ब्लेंडर में मिला लें। इस मिश्रण को गर्म करने के लिए कढ़ाई में डालें। इसे ठीक तरह से उबालें। अब उबालने के बाद इसे एक कप में डालें। आप हैल्थ ड्रिंक पीने के लिए तैयार है।
इस ड्रिंक में कई तत्व हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं। यह कई बीमारियों को दूर करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, जिससे आप स्वस्थ रहते हैं। हम आपको बताते हैं वो बीमारियाँ जो इस ड्रिंक के नियमित सेवन से ठीक हो सकती हैं।

1. मोटापा
अदरक और हल्दी का ये ड्रिंक शरीर की मैटाबोलिक रेट को बढ़ाता है और शरीर की फैट बर्निंग क्षमता में भी वृद्धि करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

2. सूजन या पेट की फुलावट
यह स्वास्थ्यवर्धक ड्रिंक एसिड के प्रभाव को कम करके पेट की फुलावट और गैस को कम करता है, इससे एसिड दूर होता है और पेट की समस्याएँ ठीक होती हैं।

3. कमजोर रोग प्रतिरोधकता
यह ड्रिंक शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है और इम्युनिटी भी बढ़ाता है, इसलिए बीमारियाँ दूर रहती हैं।

4. जोड़ों का दर्द
चूंकि इस ड्रिंक में एंटी-इन्फ़्लामेट्री तत्व होते हैं, जो कि जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द और सूजन को कम करते हैं, इससे प्रभावित जगह पर दर्द कम होता है।

5. लू
हल्दी और अदरक के इस ड्रिंक में एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं जो कि बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया और वायरस को मार देते हैं, जिससे लू और लू के लक्षण जैसे बुखार, खांसी और जुकाम आदि दूर होते हैं।

6. गले में खराश
यह गले में जलन और खांसी से भी निजात दिलाता है और गले में खराश में भी राहत प्रदान करता है।

7. त्वचा का रंग फीका पड़ना
यह ड्रिंक आपकी त्वचा की कोशिकाओं को अंदर ही पोषण प्रदान करता है और त्वचा का लचीलापन बढ़ाता है जिसे त्वचा में निखार आता है।

8. ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की बीमारी)
चूंकि इसमें दूध भी मिला हुआ है इसलिए इस ड्रिंक में कैल्शियम और विटामिन्स की अधिकता होती है जिससे जोड़ों में दर्द और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे विकार दूर होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
