Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
इन संकेतों से पहचाने कि आप नहीं पी रहे हैं जरुरतभर का पानी
हमें हर वक्त सलाह दी जाती है कि दिन में लगभग 3 लीटर पानी पीना ही चाहिये, जिससे हम हमेशा स्वस्थ रहें। लेकिन हम में से ऐसे बहुत से लोग हैं जो इस बात का पालन नहीं करते और कम पानी पीते हैं।
क्या अप जानते हैं कि हमारा शरीर 65% पानी का ही बना हुआ है, इसलिये नॉर्मल कामों के लिये आपको पानी पीना ही होगा। अगर आप जरुरतभर का पानी नहीं पियेंगे तो आपके टिशूज आदि डीहाइड्रेट हो जाएंगे और ठीक से अपना काम नहीं कर पाएंगे।
Go Jabong Shopping This Diwali! Save Upto 70% On Products you Purchase T&C Apply
तो इसलिये कोशिश कीजिये कि आप दिनभर में 2 लीटर तक पानी पी जाएं। आइये जानते हैं कि जो लोग जरुरतभर का पानी नहीं पीते, उन्हें क्या क्या प्रॉब्लम्स होती हैं।

मुंह से बदबू आना:
कोई जरुरी नहीं है कि मुंह से बदबू आने का सीधा कनेक्शन मौखिक स्वास्थ्य से ही जुड़ा हो। बल्कि अगर आप जरुरतभर का पानी नहीं पियेंगे तो भी मुंह का थूक सूख जाएगा और उसके कारण से मुंह में बदबू आएगी।

रूखी त्वचा
चेहरा या अन्य भाग रूखा हो जाता है जिसका कारण किसी को समझ में नहीं आता। अगर आपकी बॉडी को जरुरतभर का पानी नहीं मिलता है तो वह रूखी बन जाती है।

मासपेशियों में दर्द होना
कम पानी पीने की वजह से मासपेशियों और कोशिकाओं में डीहाइड्रेशन हो जाता है, जिससे वह दर्द करने लगती हैं। इसलिये जो लोग वर्कआउट करते हैं उन्हें यह शिकायत ज्यादा देखने को मिलती है।

बुखार भी आ सकता है
जी हां, कम पानी पीने से आपको बुखार भी आ सकता है और आपका इम्यून भी कमजोर पड़ सकता है। इससे आपके अंदर कमजोरी आएगी और आप बीमारियों के शिकार होंगे।

बार बार भूख लगना
अगर आपका बार बार भूख लग रही है और आपका मिठाई खाने का दिल ज्यादा कर रहा है तो इसका साफ मतलब है कि आपका ब्लड शुगर लेवल नीचे गिर रहा है।

सिरदर्द
अगर आप मन भर के पानी नहीं पियेंगे तो हृदय से दिमाग तक की ब्लड सप्पलाई धीमी पड़ जाएगी जिससे आपका सिरदर्द होने लगेगा और चक्कर आना भी शुरु हो सकता है।

काम में ध्यान ना लगना
अगर आप किसी भी काम में ध्यान नहीं लगा पा रही हैं या आपको बचैनी महसूस हो रही है तो इसका मतलब है कि आपको पूरी तरह से ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। इसलिये जरुरी है कि आप दिनभर पानी पीते रहें।

गहरे रंग की पेशाब होना
जो लोग ज्यादा पानी नहीं पीते हैं उनकी पेशाब गहरे भूरे रंग या पीले रंग की होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो समझ लीजिये कि आप ज्यादा पानी नहीं पी रहे हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
