Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
जाने अपने घुटने स्वस्थ रखने के 7 तरीके
Diet Fitness
oi-Staff
By Moulshree Kulkarni
हमारे घुटने शरीर के लिए कई प्रकार के झटके सहन करते हैं। इसीलिए घुटनों का स्वस्थ होना हमारी सम्पूर्ण सेहत के लिए बहुत आवश्यक है।
कमज़ोर घुटने या गठिया रोग से ग्रस्त घुटनों के कारण हमारा चलना-फिरना प्रभावित हो जाता है। स्वस्थ घुटने होने के लिए आवश्यक है कि हमारे शरीर का वज़न सही हो ताकि हमारे घुटनों पर अतिरिक्त बोझ ना पड़े।
इसके साथ ही खूब सारा व्यायाम भी ज़रूरी है। यहाँ हम कुछ तरीके बता रहे हैं जिससे आप अपने घुटने स्वस्थ रख सकते हैं:

1. सही ज़मीन पर चलें: यदि आपको गठिया या घुटने की कोई समस्या है तो आप बहुत दलदली या ऊंची, नीची ज़मीन ज़मीन पर ना चलें। हमेशा सड़क के किनारे या समतल ज़मीन पर चलें ताकि आपके घुटनों पर कोई झटका ना लगे।

2. सीढ़ियों पर कूद-फांद ना करें: यदि आपके घुटने सही हालत में नहीं हैं, तो सीढ़ी आदि पर दौड़कर उनपर कोई भी अतिरिक्त दबाव ना डालें। खासकर यदि आपका वज़न अधिक है तो तेज़ क़दमों से सीढ़ी पर दौड़ना आपके घुटनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। सीढ़ियों पर धीरे-धीरे चढ़ें और किनारों का सहारा लें ताकि शरीर का वज़न बंट जाए।

3. साइकिल चलाते समय: साइकिल चलाना एक बेहतरीन व्यायाम है। लेकिन याद रखें जब भी आप साइकिल के पैडल चलायें अपने घुटने सीधे रखें, इसके लिए ज़रूरी है कि आप साइकिल की सीट जितनी ऊंची रख सकें रखें।

4. रक्षात्मक कवच पहनें: कई बार खेलकूद की वजह से घुटनों में चोट लग सकती है। इसीलिए किसी हादसे से बचने के लिए हमेशा खेलकूद के दौरान रक्षात्मक कवच पहनें।

5. जांघों की अंदरूनी मांसपेशियां मज़बूत बनाएं: यदि जांघों और घुटनों की अंदरूनी मांसपेशियां कमज़ोर होंगी तो झटकों से खतरा बढ़ जायेगा। इसलिए व्यायाम के दौराम इन मांसपेशियों को मज़बूत बनाने पर ध्यान दें। बैठने के दौरान अपने घुटने सिकोड़ना इन मांसपेशियों कको मज़बूत बनाता है।

6. चलते-फिरते रहें: बहुत देर तक एक ही जगह पर बैठे ना रहें। इससे आपके घुटने जाम हो सकते हैं। किसी काम में व्यस्त हैं तब भी पैर और घुटनों को चलाते रहें। ताकि आपके घुटने बहुत देर तक निष्क्रिय ना रहें।

7. घुटनों को आवश्यकता से अधिक ना मोड़ें: घुटनों का व्यायाम ज़रूरी है लेकिन उनपर अतिरिक्त बोझ ना डालें। उकडू बैठने या दंड बैठक करने के दौरान भी घुटनों को 90 डिग्री से अधिक ना मोड़ें। इससे आपके घुटनों की मांसपेशियों पर बुरा असर पड़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।
Comments
English summary
जाने अपने घुटने स्वस्थ रखने के 7 तरीके
Story first published: Saturday, November 26, 2016, 15:30 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2016
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











