Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
कमर की चर्बी कम करनी है तो पीजिये ढेर सारा पानी
एक अध्ययन से पता चला है कि कमर के बढ़ते हुए आकार से लड़ने के लिए पानी का उपयोग एक गुप्त शस्त्र की तरह किया जा सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार ऐसा पानी जिसमें मोटापा बढ़ाने वाली कारक जैसे कार्बोहाइड्रेट, फैट या प्रोटीन न हों, का सेवन करके आप अधिक खाना खाने से बच सकते हैं तथा इस प्रकार आपका वज़न भी नियंत्रित रहता है।
प्रमुख लेखक तथा यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन, यूएसए के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर टैमी चंग के अनुसार “हमेशा हाईड्रेट रहना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है तथा हमारे अध्ययन से इस बात का पता चलता है कि इसका संबंध स्वस्थ व नियंत्रित वज़न से भी है।”

चंग ने बताया कि “हमारे अध्ययन के अनुसार जब हम जनसंख्या के स्तर पर मोटापे को संबोधित करते हैं तब हाइड्रेशन की तरफ अधिक ध्यान देना महत्वपूर्ण हो जाता है। निष्कर्षों से पता चला कि वे लोग जो मोटे हैं तथा जिनका बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) अधिक है उनमें पर्याप्त हाइड्रेशन नहीं पाया जाता।
अधिक पानी पीकर तथा अधिक पानी युक्त फल और सब्जियां खाकर आप वज़न पर नियंत्रण कर सकते हैं, विशेष रूप से वे लोग जो मोटे हैं।

"हालाँकि हाइड्रेशन और वज़न के बीच संबंध अभी स्पष्ट नहीं है। चंग ने बताया कि हमारा अध्ययन आगे जनसंख्या के स्तर पर हाइड्रेशन के पैमाने का उपयोग करके इस संबंध को विस्तार में बताएगा।” शोधकर्ताओं ने यह भी देखा कि इसके अलावा वे लोग जिनका बीएमआई अधिक है उन्हें अधिक पानी की आवश्यकता होती है, उनके व्यवहार से ऐसा पता चला कि उनमें हाइड्रेशन पर्याप्त मात्रा में नहीं है।
एनल्स ऑफ़ फैमिली मेडिसिन पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार टीम ने 9528 वयस्कों के एक राष्ट्रीय प्रतिनिधि नमूने को देखा। लगभग एक तिहाई लोग जिनकी उम्र 18 से 64 वर्ष के बीच थी उनमें पर्याप्त हाइड्रेशन नहीं था। अत: पानी आपके वज़न कम करने के उद्देश्य का एक रहस्य हो सकता है।(आईएएनएस से प्राप्त जानकारी के अनुसार)
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
