Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए इन फलों का सेवन करें
गर्मियों में अपने आपको ठंडा रखने के कई तरीके हैं, एयर कंडीशन से लेकर बर्फ के ठंडे पानी तक, लेकिन ऐसे कई रस भरे फल और सब्जियां हैं जिनसे आप अपने आपको कूल और हायड्रेटिड रख सकते हैं।
गर्मियों में अपने आपको ठंडा रखने के कई तरीके हैं, एयर कंडीशन से लेकर बर्फ के ठंडे पानी तक, लेकिन ऐसे कई रस भरे फल हैं जिनसे आप अपने आपको कूल और हायड्रेटिड रख सकते हैं, और साथ ही आपके शरीर को अच्छा पोषण भी मिलेगा। इसलिए इन गर्मियों इन ठंडे फलों का सेवन ज़रूर करें।

तरबूज
पुराने जमाने से यह गर्मियों का एक शानदार फल है! तरबूज में 90% पानी होता है और इसके साथ ही इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम और मैग्निशियम भरपूर होता है। तरबूज एक स्वादिष्ट फल है जिसे आप सलाद में या स्मूदी में शामिल कर सकते हैं।

सौंफ
सौफ के बीज ठंडे होते हैं, आप गर्मियों में इसे पानी में उबालकर पी सकते हैं। यदि आपको पेट की समस्या है, या पाचन ठीक से नहीं होता है तो खाने के बाद थोड़ी सौंफ चबाएँ।

पुदीना
पुदिने की पत्तियों में कूलिंग तत्व होते हैं, इन्हें पानी में मिलाकर इनका सेवन करें और लाभ लें।

मूली
पश्चिमी देशों में मूली को पाचन की समस्या के समाधान की एक प्रमुख औषधि के रूप में सेवन किया जाता है, साथ ही मूली शरीर का तापमान भी कम करती है।

खीरा
खीरा स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें 95% पानी होता है इसलिए शरीर हो हायड्रेटिड रखने के गर्मियों में अपने आपको ठंडा रखने का ये एक अच्छा खादय है।

आंवला
सूरज की धूप से आपकी त्वचा रूखी और धारीदार हो सकती है। आंवला शरीर को तरोताजा रखता है और सूरज की किरणों से त्वचा पर होने वाले उम्र के असर को कम करता है, साथ ही यह जिम के लिए भी अधिक शक्ति देता है। यह आपके दिल और बालों के लिए अच्छा है। आप इसे पाउडर, फल, जूस आदि रूप में सेवन कर सकते हैं।

नारियल पानी
नारियल एक सस्ता और स्वास्थ्यप्रद फल है जिसमें कूलिंग तत्व भरपूर मौजूद हैं। इसमें शुगर, इलेक्ट्रोलाइट और जरूरी मिनरल्स की अधिकता होती है जिससे शरीर हाइड्रेटिड रहता है।

मक्का
मीठी मक्का गर्मियों में बेहद काम की है। इसमें ल्यूटिन और ज़ेकैक्थिन होते हैं - जो कि प्राकृतिक सनग्लास की तरह काम करते हैं और एक मैकुलर पिग्मेंट बनाते हैं जो सूरज की किरणों से बचाने के लिए फिल्टर की तरह काम करते हैं। जी हाँ ये सच है।

संतरा
इस खट्टे फल में पोटेशियम भरपूर होता है, जो कि गर्मियों में उपयोगी है। पसीना ज़्यादा निकलने पर पोटेशियम निकल जाता है, जिससे मांसपेशियों में एंठन हो सकती है। यह इसकी पूर्ति करती है और मांसपेशियों की एंठन से बचाता है। संतरा में 80% पानी होता है, इसलिए गर्मियों में संतरा की कलियों का सेवन आपके शरीर को नमी प्रदान करेगा।

खुबानी, आड़ू, निक्टारिन
ताजे और सूखे निक्टारिन फाइबर से भरपूर होते हैं। निक्टारिन और खुबानी (एप्रीकोट) में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट बैटाकारोटीन अधिक मात्रा में होता है, और इसके अलावा पीच (आड़ू) में विटामिन सी प्रचूर होता है।

खुबानी, आड़ू, निक्टारिन
ताजे और सूखे निक्टारिन फाइबर से भरपूर होते हैं। निक्टारिन और खुबानी (एप्रीकोट) में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट बैटाकारोटीन अधिक मात्रा में होता है, और इसके अलावा पीच (आड़ू) में विटामिन सी प्रचूर होता है।



Click it and Unblock the Notifications
