Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
10 ऐसे फूड्स जो आपके सेक्स ड्राइव को मार देते है
आपने अक्सर देखा होगा कि आपका सेक्स करने का मूड तो होता है पर आपके अंदर किसी बात की झिझक सी रहती है और आप आपकी परफॉर्मेंस दिन पर दिन खराब होती जाती है। आज सेक्स का मूड नहीं है! मूड न होने के लिए शायद आप तनाव, थकान, नींद पूरी न होने को दोष देते होंगे, लेकिन जनाब एक और चीज है जो इसका कारण हो सकती है।
सेक्स की इच्छा न होने का कारण आपकी खाने की प्लेट भी हो सकती है। एक रीसर्च में यह सामने आया है कि खाने-पीने की कुछ चीजें आपके हॉर्मोनल लेवल पर असर डालते हैं। तो, अगली बार आप क्या खा रहे हैं, इसपर ध्यान जरूर दीजिए।
खानपान हमारे शरीर का एक मुख्य हिस्सा है इसलिए आप ध्यान रहे कि आपको खाने के प्रति अवेयर होना है क्योंकि आपके सेक्स संबंधी समस्या के पीछे खान पान एक मुख्य वजह होती है। तो आज हम आपको बताएंगे कि वो कौन से फू़्ड्स है जो आपके सेक्स के ड्राइव को मारते है।

आपके लिए कोला है खतरनाक
कई लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक पीने की आदत होती है। जो कि आपके लिए सही नहीं है। आपको कोला की आदत के बारे में सोचने की जरूरत है क्योंकि कोला से प्रेम करेंगे तो आपको जल्द अपनी सेक्स लाइफ को टाटा करना होगा। कोला में आर्टिफिशल स्वीटनर्स होते हैं जो सेरोटॉनिन लेवल को प्रभावित करते हैं। ऐसा करने से आपके सेक्स सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है।

ना करें शराब का सेवन
शराब पीने के कई नुकसान लोगों के द्वारा बताए जाते है। पर सेक्स से रिलेटेड कोई बात किसी ने नहीं बताई होगी। अगर लिवर कमजोर होता है तो जाहिर है कि ऐंड्रोजेन ऑस्ट्रोजन में तब्दील कर देता है और सेक्स की इच्छा कम होती जाती है। रीसर्चरों के मुताबिक, ऐल्कॉहॉल का ज्यादा सेवन करने से पुरुषों को स्खलन मेनटेन करने में समस्या आ सकती है। सेक्स संबंधित समस्याओं से बचने के लिए इससे बचना जरूरी है।

इनसे भी रहे सावधान
अगर आपको ये लगता है कि आप चाय या किसी और चीज के साथ बिस्किट्स खाने की आदत है तो क्या ये सही है। क्या आपको पता है। प्रॉसेसिंग में इस्तेमाल की जाने वाली स्ट्रिप्स पोषक तत्वों को खत्म कर देती हैं, इनमें वे न्यूट्रिएंट्स भी हैं जो सेक्स की इच्छा बढ़ाते हैं। उदाहरण के तौर पर जब गेहूं को प्रॉसेस कर आटा बनाया जाता है तो इसमें व्याप्त जिंक की तीन-चौथाई मात्रा खत्म हो जाती है जो सेक्स ड्राइव के लिए महत्वपूर्ण मिनरल है।

मैदा
आपको पता है कि मैदा से बनी हुई चीजों को ट्रांसपफैट कहा जाता है। लेकिन, अगर आपकी आर्टरीज ब्लॉक हो जाती हैं तो आपके सेक्सुअल ऑर्गन्स में भी खून का प्रवाह बाधित हो जाता है। लेकिन, ट्रांस फैट्स वाली चीजें खाने से एक तो मौत आपको जल्द बुला सकती है और दूसरे आपकी सेक्स ड्राइव भी कम हो सकती है।

शक्कर
अगर आप काफी चीनी का इस्तेमाल करते है तो सावधान। भले ही आप चाय-कॉफी में चीनी नहीं लेते हों, लेकिन ज्यादातर फूड आइटम्स में शुगर छिपी होती है। ब्लड शुगर बढ़ने से आपकी सेक्स की इच्छा में कमी आती है।

प्लास्टिक की बोतलों से नुकसान
अगर आपके यहां प्लास्टिक की बोतलें पड़ी है तो उनको फेंक दें। बोतलबंद पानी से नहीं, बल्कि बोतलें परेशानी की जड़ हैं। प्लास्टिक की बोतलों और बाकी कन्टेनर्स में बिसफिनल ए(बीपीए) नाम का केमिकल कॉम्पोनेंट पाया जाता है जो पुरुषों और महिलाओं दोनों की फर्टिलिटी को प्रभावित करते हैं।

चुकंदर से नुकसान
चुकंदर में वैसे तो बहुत से पोषक तत्व होते हैं लेकिन अगर आपके टेस्टोस्टरोन लेवल पहले ही कम है तो चुकंदर कम खाइए। हम तो यही कहेंगे कि डॉक्टर से सलाह ले लीजिए।

कैन्ड फूड को कहें अलविदा
कैन्ड फूड को तैयार करना बहुत आसान होता है। लेकिन, कैन्ड सूप और बाकी के फूड्स में डायटरी सोडियम का लेवल काफी ज्यादा होता है जो ब्लड प्रेशर बढ़ाता है और शरीर के कई हिस्सों में ब्लड-फ्लो कम करता है। अगली बार जब आपको टमाटर का सूप पीने का दिल करे तो समय निकालकर खुद ही बनाइए, कैन्ड से तौबा कीजिए।

कॉफी है खतरनाक
हां, कॉफी का प्याला आपको अलर्ट करने के साथ आपकी नींद भगाता है। लेकिन, अगर कॉफी पीने के बाद आपको फ्रेश फील नहीं होता, चिंतित होते हैं तो इसका मतलब यह है कि कैफेन बेड पर आपकी परफॉर्मेंस पर भी असर डाल सकती है। बेचैनी आपकी सेक्स ड्राइव घटा सकती है।

इन चीजों का रखें ख्याल ना खाएं मसालेदार खाना
अगर आप ये सोचते है कि मसालेदार खाना खाने के बाद ही मजा आता है तो ये सेहत के लिए सही नहीं है। हमारी सलाह है कि इन चीजों का सेवन थोड़ा कम कर दें। खुशबुदार और मसालेदार खाना आपके प्राइवेट पार्ट की स्मेल पर असर डालता है। इसको कम खाएं वरना आपकी सेक्स लाइफ में समस्या हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
