Latest Updates
-
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि
इस बेशकीमती औषधि का आधा गिलास पीने से दूर होगी दिल की बीमारी
अगर आप नैचुरली अपनी धमनियों को साफ करना और दिल के स्वास्थ्य में सुधार करना चाहते हैं, तो हम आपको एक आसान और असरदार घरेलू उपाय बता रहे हैं।
नियमित रूप से बाहर के चीजें खाने, स्ट्रेसफुल जॉब, फिजिकल एक्टिविटी नहीं करने से आपके दिल को नुकसान हो सकता है। वास्तव में मानव शरीर एक्टिव होना चाहिए ताकि सभी महत्वपूर्ण अंग उचित रूप से काम कर सकें और लंबे समय तक स्वस्थ बने रह सकें। हार्ट, लंग्स, किडनी, ब्रेन और लीवर मानव शरीर के महत्वपूर्ण अंग हैं। इनमें से किसी भी एक अंग के खराब होने से आपको विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
कई बार अन्हेल्दी खाने, एक्सरसाइज़ की कमी, मोटापा और दवाओं के साइड इफेक्ट्स से धमनियों में गंदगी और कोलेस्ट्रॉल जमा होने से रक्त प्रवाह में बाधा आती है। इसलिए अगर आप नैचुरली अपनी धमनियों को साफ करना और दिल के स्वास्थ्य में सुधार करना चाहते हैं, तो हम आपको एक आसान और असरदार घरेलू उपाय बता रहे हैं।

सामग्री:
ताजा पालक का रस - आधा गिलास
रोस्टेड फ्लैक्स सीड्स - 1 बड़ा चमचा

बनाने का तरीका
फ्लैक्स सीड्स को पालक का रस में डाल दें।
इन्हें अच्छी तरह मिक्स कर लें।
इस ड्रिंक को दो महीनों तक रोजाना सुबह नाश्ते के बाद पिएं।
इसे पीने से धमनियां साफ होती हैं और आपका दिल व अन्य अंग स्वस्थ रहते हैं। इस रस को पीने के साथ-साथ जीवनशैली को बेहतर रखें और फैट वाली चीजों से बचें, क्योंकि ऑयली फूड्स खाने से बॉडी में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है। इसके अलावा मोटापे से बचने के लिए रोजाना एक्सरसाइज़ करें और ब्लड सर्कुलेशन को हेल्दी रखें।

आपको बता दें कि पालक के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसमें आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और यहां तक कि कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं पालक में स्वस्थ रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में सुधार करने की क्षमता है और दिल की दीवारों को भी मजबूत करता है, इस प्रकार यह संचार प्रणाली को स्वस्थ रखता है।
फ्लैक्स सीड्स फाइबर और विटामिन ई पाए जाते हैं, जो धमनियों से गंदगी और कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
