Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
2 मिनट में बनने वाली इस नैचुरल ड्रिंक से कंट्रोल करें डायबिटीज
हम आपको एक नैचुरल ड्रिंक बनाने का तरीका बता रहे हैं, जिससे आपको डायबिटीज कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।
डायबिटीज एक मेटाबोलिक डिसऑर्डर है जिसमें ब्लड शुगर या ब्लड ग्लूकोज लेवल बढ़ जाता है जिसके कई घातक लक्षण होते हैं जो आपके स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर सकते हैं। डॉक्टर डायबिटीज के मरीजों को अपना बहुत ज्यादा ध्यान रखने की सलाह देते हैं।
पैन्क्रीज में उत्पादित इंसुलिन लेवल में असंतुलन के कारण, ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, जिससे डायबिटीज होता है। दुर्भाग्य से डायबिटीज का कोई परमानेंट ट्रीटमेंट नहीं है। हालांकि बेहतर डायट और हेल्दी लाइफस्टाइल के जरिए इसे काफी हद तक कंट्रोल रखा जा सकता है।

डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर द्वारा निर्धारित डायट लेना और रोजाना एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। खाने-पीने को लेकर एक छोटी सी गलती का परिणाम भारी हो सकता है। यानि अगर आप थोड़ा सा भी मीठा खाते हैं, तो इसका सीधा असर ब्लड ग्लूकोज लेवल पर पड़ता है।
हम आपको एक नैचुरल ड्रिंक बनाने का तरीका बता रहे हैं, जिससे आपको डायबिटीज कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।

आवश्यक सामग्री
सेब का सिरका- 4 चम्मच, दालचीनी पाउडर - 2 चम्मच, शहद- 2 चम्मच।

बनाने का तरीका
सभी चीजों को एक गिलास में डाल दें। इन्हें अच्छी तरह मिक्स करें। इस ड्रिंक को रोजाना सुबह नाश्ते के बाद कम से कम तीन महीनों तक पिएं।

इस बात का रखें ध्यान
इस ड्रिंक को पीने के साथ-साथ आपको निर्धारित दवाओं का भी सेवन करते रहना चाहिए। बीच में दवाएं छोड़ना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
