Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
पेट के अल्सर से लेकर त्वचा बनाता है सुंदर पत्तागोभी का पानी

पत्ता गोभी में विशेष मनमोहक सुगन्ध 'सिनीग्रिन' ग्लूकोसाइड के कारण होती है। यह पोष्टिक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन 'ए' और 'सी' तथा कैल्शियम, फास्फोरस मिनरल्स होते है। इसका उपयोग सब्जी और सलाद के रूप में किया जाता है। आपको जान कर हैरानी होगी कि इसमें दूध के बराबर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूत बनता है। पत्ता गोभी का पानी पीने से शरीर केकई रोग अपने आप ही ठीक हो जाते हैं। तो आइये जानते हैं क्यों है इसका पानी पीना फायदेमंद?

इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व
1.कैल्शियम, मैग्नीशियम, और पोटेशियम
पत्ता गोभी में पाए जाने वाले खनिज तत्व जैसे कैल्शियम , मेग्निश्यम तथा पोटेशियम आदि हड्डी की मजबूती में योगदान प्रदान करते हैं। इसका नियमित सेवन हड्डी को कमजोर नहीं होने देता और जोड़ों के दर्द , अर्थराइटिस आदि से बचाव होता है।

2. विटामिन ए
विटामिन ए हड्डियों और दांतों को मजबूत करता है। विटामिन ए संक्रमण के खिलाफ शरीर की इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है। यह न केवल आपके शरीर में प्रवेश करने से रोगाणुओं को रोकता है, बल्कि यह भी संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी सहायता कर सकता है। यह आपकी आंखों को हल्के बदलावों से समायोजित करने में सक्षम बनाता है।

3. बी विटामिन
विटामिन बी बालों, त्वचा, लिवर और आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन बी मेटॉबालिज्म बढ़ाता है। यह पोषण को ऊर्जा में बदलने के काम करता है। हमारी कोशिकाओं में पाए जाने वाले जीन डीएनए को बनाने और उनकी मरम्मत में सहायता करता है।

4. विटामिन सी
इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो बॉडी की इम्युनिटी को मजबूत करता है। यही नहीं विटामिन सी की मदद से शरीर को डिटॉक्सिफाई किया जा सकता है। इससे एलर्जी की समस्या भी कम होती है। पत्ता गोभी में संतरे की तुलना में विटामिन सी अधिक पाया जाता है। जिससे गठिया और त्वचा रोग नहीं होते हैं

5. विटामिन के
पत्ता गोभी में विटामिन के अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह चोट लगने पर बहने वाले खून को जमाने में मदद करता है। इसके रोजाना सेवन से किसी दुर्घटना से आसानी से बचा जा सकता है। इसके सेवन से चोट लगने पर रक्त का रिसाव ज्यादा नहीं होता। विटामिन के में ऐसे कैल्शियम और खनिज होते हैं जो शरीर को मजबूत बनाते है। इसके रोजाना सेवन से शरीर में मौजूद बहुत से खतरे भी कम हो जाते है।

6. फोलिक एसिड
पत्ता गोभी में मौजूद फोलिक एसिड गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा होता हैं। यह नवजात में न्यूरोलॉजिकल जन्म दोष को रोकने में मदद करता है। पत्ता गोभी का पानी गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होता है।

1. शराब को डीटाक्स करे
गोभी का पानी विटामिन और मिनरल्स होते हैं। तो अगर आप ज्यादा शारब पी लेते हैं और सुबह उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उनके लिए पत्ता गोभी का पानी बहुत फ़ायदा करता है। यह पेट को साफ करता है और शराब को शरीर से बाहर निकाल देता है।

2. पेट के अल्सर का इलाज करें
पत्ता गोभी,पेट के अल्सर के इलाज में सहायक होती है। इस रोग से पीडित व्यक्ति अगर पत्ता गोभी के पानी का नियमित सेवन करें तो उसे आराम मिल सकता है क्योंकि इसमें ग्लूटामाइन होता है जो अल्सर विरोधी होता है।

3. रंग निखरता है
अगर आप त्वचा को स्वस्थ और मुलायम बनाना चाहते हैं तो पत्तागोभी के पानी का रोज़ सेवन करें। पत्ता गोभी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। पत्ता गोभी को जूस के रूप में लेने से त्वचा का निखर बढ़ता है और त्वचा में होने वाली अनेक समस्याओं को समाप्त किया जा सकता है।

4. मजबूत और स्वस्थ बाल
बालों को बढ़ाने और शुष्क होने से बचने के लिए आप पत्ता गोभी का पानी पी सकते हैं। पत्ता गोभी में मौजूद विटामिन इ और सिलिकॉन बालों को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण होते हैं। पत्ता गोभी का पानी पीने से शरीर में सल्फर की कमी दूर होती हैं जिससे बाल मजबूत और काले बनते हैं।

5. संपूर्ण स्वास्थ लाभ के लिए पत्ता गोभी का पानी बनाये
अपने आहार में पत्ता गोभी का पानी को शामिल करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसमें कई सारे पोषक तत्व होने की वजह से यह शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता को बढ़ता है। आइये जानते हैं कैसे बनाते हैं पत्ता गोभी का पानी।
बनाने की विधि
- 2 कप पालक, कोलार्ड, रोमैने या स्विस चर्ड जैसे पत्तेदार साग लें
- 1 कप पत्ता गोभी का पानी और 1 कप नारियल पानी या नारियल का दूध का लेलें
- 3 कप ताज़े फल का रस लें इसके लिए आप आम, जामुन, केला, आड़ू, एवोकैडो या नाशपाती ले सकते हैं
- अब इन सब को अच्छे से पीस लें। स्वाद को बढ़ने के लिए आप इसमें अदरक को मिला सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
