Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
इन पांच चीजों के साथ भूलकर भी ना करें दूध का सेवन
दूध हमारे दैनिक जीवन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला आहार है। दूध में कई पोषक तत्व हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। ऐसा कहा जाता है कि पीने के दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कई ऐसी चीजें भी हैं जिसे दूध के साथ खाने से आपको नुकसान हो सकता है। हम आपको यहां बता रहे हैं कि दूध के साथ किन-किन चीजों को मिलकर नहीं खाना चाहिए।

1) दूध और मछली :
दूध और मछली का सेवन कभी भी एक साथ नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार दोनों की तासीर एक दूसरे के बिल्कुल विपरीत होती है। मछली की तासीर गर्म होती हैं वहीँ दूध का तासीर ठंडा होता है। जब आप इन दोनों का सेवन एक साथ करने लगते हैं तो शरीर में टोक्सिन बढ़ने लगते हैं। आयुर्वेद के अनुसार अधिकतर बीमारियों की जड़ ये टोक्सिन ही होती हैं। दूध और मछली को साथ खाने से पाचन बिगड़ने के अलावा और भी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इन दोनों का सेवन एक साथ न करें।

2) दही और दूध :
दूध और दही के अपने फायदे हैं, लेकिन यदि आप दूध और दही एक साथ खाते हैं, तो इसके दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर नजर आ सकते हैं। दूध और दही एक साथ लेने से या दही खाने के तुरंत बाद दूध पीने से पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और यह पेट की दर्द, उल्टी जैसी शिकायतों का कारण बन सकता है।

3) उड़द दाल के साथ दूध :
उड़द दाल और दूध एक-दूसरे से भिन्न होते हैं। दोनों को एक साथ लेने से आपके स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है. इससे पाचन तंत्र में बाधा उत्पन्न होती है, उल्टी हो सकती है, शरीर में पीड़ा महसूस हो सकती है, और दर्द महसूस हो सकता है।

4) दूध और खट्टे फल :
खट्टे फल और दूध का ये कॉम्बिनेशन स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक है। केला, स्ट्रॉबेरी, पाइनएप्पल जैसे फल पाचन के समय गर्मी उत्पन्न करते हैं जबकि दूध पेट में जाकर ठंडक उत्पन्न करता है। इस वजह से जब आप ये दोनों चीजें साथ में मिलाकर पीते हैं तो दोनों एक दूसरे के असर को कम कर देते हैं साथ ही पेट में मौजूद एसिड को भी प्रभावित करते हैं। इस वजह से पेट में टोक्सिन बनने लगते हैं जिससे आपका पेट खराब हो सकता है। इसलिए दूध में फल मिलाकर न खाएं।

5) दूध और नमक :
क्या आपने कभी सोचा है कि आप हमेशा दूध में चीनी मिलाकर क्यों पीते हैं नमक का इस्तेमाल क्यों नहीं करते हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोनों परस्पर विपरीत स्वभाव के हैं। आजकल कई लोग सब्जियों में गाढ़ी करी के लिए उसमें दूध डाल देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो जान लें कि यह आपके शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक है। हालांकि इसका सीधा असर तुरंत नहीं दिखता है लेकिन अगर आप लम्बे समय तक दूध और नमक का सेवन करते रहें तो आगे चलकर आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications