Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
पका हुआ मीठा और लाल तरबूज खरीदने के 5 आसान तरीके
जिस तरबूज पर जितनी धारियां होंगी, वो उतना ही मीठा होगा। तरबूज के भी जेंडर होते हैं। 'बॉय' वाला तरबूज ज्यादा लंबा होता है और 'गर्ल' तरबूज गोल होता है।
गर्मी अपने चरम पर है और इन दिनों ठंडा और मीठा लाल तरबूज खाने को मिल जाए तो क्या कहने। बाजार में मिलने वाले सभी तरबूज पके हुए और मीठे हों, इसकी कोई गारंटी नहीं होती है।
अगर आप तरबूज खरीदने के बाद पछताना नहीं चाहते हैं तो, हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जिनसे आपको एक बढ़िया तरबूज खरीदने में मदद मिल सकती है।

1. सफेद-पीले धब्बे
तरबूज के ऊपर सफेद, पीले और नारंगी कलर के धब्बे पाए जाते हैं। तरबूज पर यह धब्बे उस जगह होते हैं, जहां तरबूज जमीन पर रखा होता है। इस धब्बे वाले तरबूज पके हुए और मीठे होते हैं।

2. धारियां
तरबूज पर धारियां होना यह दर्शाता है कि इसे कितनी मधुमक्खियों ने टच किया है। इसका मतलब यह हुआ कि जिस तरबूज पर जितनी धारियां होंगी, वो उतना ही मीठा होगा।

3. बॉय एंड गर्ल
तरबूज के भी जेंडर होते हैं। 'बॉय' वाला तरबूज ज्यादा लंबा होता है और 'गर्ल' तरबूज गोल होता है। जाहिर है गर्ल तरबूज अधिक मीठा होता है।

4. साइज
अगर आप ऐसा समझते हैं कि बड़ा तरबूज ज्यादा मीठा होता है तो आप गलत हैं। इसलिए छोटा तरबूज लें, वो ज्यादा मीठा होता है।

5. पूंछ
तरबूज की पूंछ दर्शाती है कि वो कितना पका है। हरी पूंछ का मतलब कि तरबूज जल्दी पकने वाला है। सूखी पूंछ का मतलब है कि वो पूरी तरह से पाक गया है।



Click it and Unblock the Notifications