Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
अल्कोहल से बनी इन 8 ड्रिंक्स को पीना है सेहत के लिए फायदेमंद
अगर हम पूर्वाग्रह से ग्रसित विचारों की बात करें तो एल्कोहल का सेवन स्वास्थ्य के लिये हानिकारक होता है लेकिन यह एक अर्ध सत्य है। अगर ज्यादा मात्रा में एल्कोहल का सेवन किया जाए तब यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
लेकिन कुछ विचार ऐसे भी हैं जो एल्कोहल के सेवन को स्वास्थ्य क लिए लाभदायक भी मानते हैं।

यहाँ हम आपको 8 ऐसे एल्कोहलिक पदार्थों के बारे में बताने जा रहें हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इनके सेवन से आडजप स्वस्थ रहेगे पर इनका ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदायक होता है।
आपको ध्यान रखना है कि इनको औषधि की तरह इस्तेमाल करे।

1- बीयर
यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला एल्कोहलिक ड्रिंक है। यह ड्रिंक फीनोल नामक एंटी-आक्सीडेंट से भरा होता है। इसका सेवन आपको ह्रदय से जुडी बीमारियों से बचाता है और हाई ब्लडप्रेशर के होने की संभावना को कम करता है और साथ ही इसे नियंत्रित भी करता है।

2- रेड वाइन
बीयर की ही तरह यह भी आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है। रेड वाइन पीने से आपके शरीर में नए जीन्स का निर्माण होता है और आपकी लाइफ भी बढती है। इसके अलावा यह आपके अच्छे कोलेस्ट्राल को बढ़ाकर खराब वाले कोलेस्ट्राल को कम करने का काम भी करता है।

3- एथेनॉल
एथेनॉल के सेवन से आपके दिमाग में मौजूद न्यूरोन्स के टूटने फूटने की संभावना कम होती है। आपके न्यूरोन्स में किसी भी तरह का डैमेज होने से अल्जीमर जैसी बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। एथेनॉल आपके ब्रेन सेल्स को किसी भी तरह का नुकसान पहुँचने से रोकता है।

4-वोडका
वोडका बदबू फैलाने वाले बैक्टीरिया को मारकर आपकी साँसों से आने वाली बदबू को साफ करने का काम करता है। यह तनाव और घाव आदि को ठीक करने भी मदद करता है। इसके अलावा यह आपकी त्वचा और बालों को निखारने के साथ साथ दांतों में होने वाले दर्द में भी आराम देता है।

5- व्हिस्की
इसको गर्म पानी के साथ मिलाकर गरारा करने से आपके गले में होने वाली खराश दूर होती है। इसका सेवन करने से वजन भी कम होता है। व्हिस्की डायबिटीज और कैंसर को रोकने में मदद करता और साथ ही इसके सेवन से आपका ह्रदय भी स्वस्थ रहता है क्योंकि यह अच्छे कोलेस्ट्राल के लेवल को बढाने का काम करता है।

6- टॉनिक
जिन और टॉनिक का मिश्रण बनाकर इस्तेमाल करने से यह आपको मलेरिया जैसी बीमारी में आराम देने का काम करता है क्योंकि इसमें क्विनिन पाया जाता है जोकि मलेरिया के इलाज में सहायक होता है।

7- ब्रांडी
यह एक ऐसा एल्कोहलिक ड्रिंक है जिसमे बहुत अधिक मात्रा में एंटी-आक्सीडेंट और एंटी-एजिंग गुण होते हैं, इसलिए यह त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा होता है। ब्रांडी आपको ब्लैडर और ओवेरी में होने वाले कैंसर से बचाता है और साथ ही कफ और गले में होने वाली खराश में भी आराम देता है।

8- रम
रम आपके जीवन को बधाने का काम करता है। यह आपके ह्रदय के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसके इस्तेमाल से आपका ब्लड पतला होता है और यह शरीर में अच्छे कोलेस्ट्राल को भी बढाने का काम करता है। इस जबरदस्त ड्रिंक का सेवन करने से आपको ऑस्टियो-पोरोसिस और सर्दी जुखाम आदि में आराम मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
