Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
सुबह सुबह पियें गर्म पानी और शहद, होंगे सभी रोग दूर
आप को चाहे भले कितनी भी बड़ी बीमारी हो, वो सब सुबह गर्म पानी और शहद पी कर चली जाएगी। इससे पेट भी ठीक रहता है इसलिये मौसम बदलने की वजह से अगर आपका पेट खराब हो गया हो तो इसे जरुर पियें।
आपने सुबह खली पेट गर्म पानी पीने के फायदों के बारे में सुना होगा। इसके साथ आपने शहद के भी फायदों के बारे में सुना होगा कि यह हमारी त्वचा के लिए कितना फायदेमंद हैं।
लेकिन क्या हो अगर इन दोनों को साथ में मिला दिया जाए? जी हाँ आज हम आपको गर्म पानी में शहद मिला कर पीने के अनोखे फायदों के बारे में बताएंगे।
आप को चाहे भले कितनी भी बड़ी बीमारी हो, वो सब सुबह गर्म पानी और शहद पी कर चली जाएगी। इससे पेट भी ठीक रहता है इसलिये मौसम बदलने की वजह से अगर आपका पेट खराब हो गया हो तो इसे जरुर पियें।

1. वजन कम करे
गर्म पानी में शहद मिला कर पीने से वजन कम किया जा सकता है। हो सकता है आपने दिमाग यह ख्याल आये कि शहद में चीनी होती है जो वजन बढाती है। लेकिन यह सही नहीं है क्योंकि शहद में पायी जाती वाली चीनी प्राकृतिक होती है जो शरीर में स्वस्थ कैलोरी का स्रोत है।

2. पेट होगा साफ
रोज़ गर्म पानी में शहद मिला कर पीएं इससे आपका पाचन तंत्र अच्छा रहेगा। शहद में एंटीसेप्टिक होते हैं जिससे एसिडिटी में आराम मिलता है और आंतों के बलगम में वृद्धि होती हैं। इससे आपकी आंतों में पर्याप्त पानी बना रहता है जिससे शरीर से मल आसानी से निकल जाता है।

3. इम्यून सिस्टम स्वस्थ रहता है
शहद में एंटीबैक्टिरीअल तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन और मिनरल होते हैं जिससे शरीर में बैक्टीरिया नहीं पनप पाते हैं। अध्ययन में पाया गया कि शहद में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं जिससे शरीर में बैक्टीरिया पैदा नहीं होते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जिससे हमारे शरीर और त्वचा को होने वाले नुक्सान से बचाया जा सकता है।

4. एलर्जी से बचाता है
सुबह खली पेट गर्म पानी में शहद लेने से वजन तो कम होता है, इसके साथ यह हमें कई सारी ऐलर्जी से बचता है। मौसम में हो रहे बदलाव से बहुतों को सर्दी ज़ुखाम हो जाता है इससे बचने के लिए अगर आप गर्म पानी में शहद लेंगे तो इन से बचा जा सकता है। साथ ही यह आपकी त्वचा के लिए भी लाभदायक है।

5. तुरंत एनर्जी देता है
सुबह के समय गर्म पानी और शहद पीने से दिन भर आप तारो ताज़ा महसूस करेंगे। यह मेटाबोलिज़्म ठीक करता है जिससे जल्दी थकन नहीं होती है। यह एक बेहतरीन डाइयूरिटिक भी हैं इसलिए यह यरनेरी सिस्टम की सफाई कर दुरुस्त करता है।

6. ख़राब गले और खाँसी को ठीक करता है
गर्म पानी और शहद का सेवन करने से गले के दर्द और जलन में आराम मिलता है। शहद से गले में परत जम जाती जिससे खाँसी कम होती है गर्म पानी से गले की सिकाई होती है जिससे गले के दर्द और जलन में आराम मिलती है।

7. डिटॉक्स
शहद और गर्म पानी आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। नियमित रूप से इसे पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ दूर रहते हैं जिससे रोगप्रतिरोधक छमता बढ़ती है। इसमें नींबू मिला कर पीने से पेशाब ज्यादा होती है जिससे यरनेरी ट्रैक्ट स्वस्थ रहता है। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जिससे एंजाइम की संख्या बढ़ती है जिससे लिवर स्वस्थ रहता है।

8. गैस
पेट में गैस बनने से कई बार असुविधा होती है। गर्म पानी और शहद का सेवन करने से शरीर में गैस का बनना कम हो जाता है।

9. स्वस्थ रखे
गर्म पानी और शहद आपको सिर्फ हाइड्रैटड ही नही रखता बल्कि इससे शरीर में अच्छा" कोलेस्ट्रॉल बनता है। साथ ही यह हृदय संबंधी समस्यों को कम करने में भी मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications