Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
सावधान! बाजार में आ गई है जहरीली अदरक... देखने में लगती है साफ और चमकदार
हम सभी जानते हैं कि हमारे खाने में और खासकर हमारी सुबह की चाय में अदरक का कितना ज्यादा महत्व है। यह ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि सेहत के लिये भी काफी फायेमंद है।
लेकिन अगर आपको पता चले कि इन दिनों बाजार में हमें जहर से भरी हुई अदरक महंगे दामों में बेची जा रही है तो?? सब्जी मंडी या ठेलों पर से जो आप अदरक लेते हैं, वह दिखने मे काफी साफ-सुथरी और चमकदार दिखती है, जिसको देख कर आप उसे खरीदने से खुदको नहीं रोक पाते।

क्या आप जानते हैं कि इन अदरकों को साफ और सुंदर बनाने के लिये इन्हें तेजाब से धोया जाता है। ऐसा करने का मकसद इन्हें चमकाना होता है, ताकि इसके दाम बढाए जा सके।
यह चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब दिल्ली प्रशासन ने देश की सबसे बड़ी मंडी, आजादपुर मंडी के आसपास 6 अदरक गोदामों पर छापे मारकर इस बात का खुलासा किया है। इन गोदामों में सड़ी और पुरानी अदरक को तेजाब से धो कर चमकाने का काम किया जाता था।

चमकदार अदरक देखने में साफ सुथरी लगती है और लोग इसे आराम से खरीद भी लेते हैं। खुलासे में पता चला है कि एक लीटर तेजाब से करीब 400 किलो अदरक धोकर चमका दी जाती है। शायद आपको अंदाजा भी नहीं होगा कि तेजाब हमारे शरीर के लिये कितना जानलेवा हो सकता है।
यदि आप अगली बार अदरक खरीदने जाएं तो हमेशा मिट्टी लगी हुई अदरक ही खरीदें क्योंकि वही सेहतभरी है। साफ और चमकदार अदरक देख कर कभी धोखे मे ना रहे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
