Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
चर्बी घटाए, मधुमेह भगाए... ऐसे नायाब गुणों से भरी है ग्रीन कॉफी बींस
वे लोग जो वेट लॉस कर रहे हैं, उन्होंने ग्रीन कॉफी बींस का नाम जरुर सुन रखा होगा। आइये जानते हैं ग्रीन कॉफी बींस के स्वास्थ्य लाभ के बारे में
ग्रीन कॉफी बींस का नाम आपने इंटरनेट पर काफी सुन और देख रखा होगा। दरअसल यह कॉफी बींस ही होती हैं मगर बिना रोस्ट की हुई होती हैं। वो कॉफी बींस जो रोस्ट की हुई होती हैं, उनमें से प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट निकल जाता है और फिर वह स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं होती।
वे लोग जो वेट लॉस कर रहे हैं, उन्होंने ग्रीन कॉफी बींस का नाम जरुर सुन रखा होगा। इसका प्रचार विदेश में सबसे पहले किया गया था।
ग्रीन कॉफी बीन्स में आम कॉफी के मुकाबले ज्यादा क्लोरोजेनिक एसिड होता है। कहा जाता है कि यह एसिड हेल्थ के लिये काफी अच्छा होता है। आइये जानते हैं ग्रीन कॉफी बींस के स्वास्थ्य लाभ के बारे में ....

इसमें होता है ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट
इसमें ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो फी रैडिकल्स का खात्मा करता है और पूरे स्वास्थ्य को ठीक रखता है। बिना प्रोसेस वाली कॉफी बींस में क्लोरोजेनिक एसिड पाया जाता है, जो कि डायबिटीज़ से बचाता है।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाए
कॉफी बीन्स में उपस्थित क्लोरोजेनिक एसिड को मेटाबॉलिज्म बूस्टर के रूप में भी जाना जाता है। यह हमारे शरीर के बेसल मेटाबोलिक दर (बीएमआर) को काफी हद तक बढ़ाता है, जो लिवर से रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को ज्यादा मिलने से रोकता है। ग्लूकोज की कमी के कारण, हमारा शरीर अपने ग्लूकोज की आवश्यकता को पूरा करने के लिए जमे हुए फैट को जलाने लगता है। इस प्रकार, शुद्ध ग्रीन कॉफी बीन्स हमारे मेटाबॉलिज्म को बढा कर फैट बर्न करती है।

एक्सट्रा फैट बर्न करे
ग्रीन कॉफी बींस में जरुरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं इसलिये यह शरीर को पूरा पोषण पहुंचाती है। इसी वजह से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढता है और अनचाही कैलोरी बर्न होना शुरु हो जाती है।

भूंख दबाए
अगर आपको बार बार भूंख लगती है तो आपकी मदद ये ग्रीन कॉफी बींस कर सकती है। यह भूंख को दबा कर आपके ओवरईटिंग करने की आदत को छुड़ा सकती है।

मधुमेह से बचाए
यह टाइप 2 डायबिटीज़ को नियंत्रित करती है। इसमें पाया जाने वाला रस आपके खून में मौजूद शुगर को कम करता है।

खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करे
कोलेस्ट्रॉल लेवल को ग्रीन कॉफी बींस से नियंत्रित किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
