Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
सावधान! गलती से भी ना खाएं हरे आलू, वरना होगी मौत

अक्सर मार्केट से आलू लाते वक्त आपके पास गिन-चुन के कुछ हरे रग के आलू भी आ जाते होंगे। कहते हैं कि ये हरे रंग के आलू जहरीले होते हैं। आलू का जो हिस्सा हरा होता है उसमें एक प्रकार का कैमिकल solanine होता है।
अगर आप नज़रअंदाज कर के हरे रंग का आलू खा लेते हैं तो, आपका जी मचलने लगेगा, चक्कर, सिरदर्द, पेट खराब होने के चांसेज भी बढ़ जाएंगे।
साथ ही आप बीमार भी पड़ सकते हैं। यह कैमिकल ना केवल आलू में ही बल्कि शिमला मिर्च तथा बैगन में भी पाया जाता है।

रिपोर्ट के अनुसार यदि आपका वजन कम है और आप शारीरिक रूप से कमजोर भी हैं तो आपकी सेहत के लिए हरे आलू बहुत ही नुकसानदायक हैं।
यदि आलू खाने के बाद आपके पेट में दर्द हो या नींद आए तो आप समझ लीजिए की आपने काफी मात्रा में सोलानाइन युक्त आलू खाया है। अब आइये जानते हैं कि हरे आलू को क्यूं नहीं खाना चाहिये:

आखिर आलू हरे के क्यूं हो जाते हैं??
अधिकतर आलू हरे इसीलिए हो जाते हैं क्योंकि उन्हें अधिक गर्म तथा रौशनी वाले स्थान में स्टोर करके रखा जाता है। आलुओं को हमेशा कम रौशनी तथा ठंडे स्थान में रखें, इससे वह ठीक रहते हैं और लंबा चलते हैं।

खाने के कितने देर बाद पड़ता है असर
हरे रंग का आलू खाने के 30 मिनट बाद असर दिखना शुरु हो जाता है। कभी कभी इसमें 8-12 घंटे भी लग सकते हैं। गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और न्यूरोलॉजिकल लक्षण सबसे पहले नोटिस किये जा सकते हैं।

बीमारी के लक्षण
कार्डिएक डायसर्थिमिया, मतिभ्रम, दृष्टि परिवर्तन, सांस लेने में परेशानी, बुखार, पीलिया, हाइपोथर्मिया, सेंस का खतम होना और अंत में मौत होने की रिपोर्ट पाई जा चुकी है।

कितने हरे आलू खाने से मौत हो सकती है?
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 45 किलो का इंसान तकरीबन आधा किलो हरे आलू खाएगा तो ही बहुत ज्यादा बीमार पड़ेगा, जबकि कम मात्रा में भी हरे आलू नहीं खाने चाहिए लेकिन गलती से कुछ मात्रा में हरे आलू खा भी लिए हैं तो बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।



Click it and Unblock the Notifications
