Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
टी बैग वाली चाय पीने वालों को हो सकती हैं ये खतरनाक समस्याएं
कुछ मामलों में ऐसा पाया गया कि जब लोगों ने टी बैग को गर्म पानी में डाला तो पानी में झाग बनने लगा। इससे लोगों को यह संदेह हुआ कि कहीं ये स्वास्थ्य के लिहाज से हानिकारक तो नहीं है।
आज के जमाने में चाय सबके लिए इतनी ज़रूरी है कि बिना चाय के लोग दिन की शुरुवात ही नहीं करते हैं। सबकी अपनी अपनी पसंद है कुछ लोगों को पत्तियों वाली चाय अच्छी लगती है वहीं कुछ को टी बैग वाली चाय पसंद है।
कई महंगे होटलों और रेस्टोरेंट में भी आज कल टी बैग वाले चाय का ही प्रचलन है जिसे खुद से ही बनाना पड़ता है।
कुछ मामलों में ऐसा पाया गया कि जब लोगों ने टी बैग को गर्म पानी में डाला तो पानी में झाग बनने लगा। इससे लोगों को यह संदेह हुआ कि कहीं ये स्वास्थ्य के लिहाज से हानिकारक तो नहीं है।

1)
अगर टी बैग को गर्म पानी में डालने से उसमें बुलबुले आते, हैं तो यह चिंता का विषय है। इसका मतलब है कि टी बैग की सतह पर इसमें एपिक्लोरोहाइड्रिन नामक यौगिक लगा हो सकता है जोकि एक कैंसर फैलाने वाला यौगिक है। इससे पानी में बुलबुले आ सकते हैं।

2)
कुछ चाय बैग फूड ग्रेड नायलॉन और पीवीसी भी बने होते हैं। गर्म पानी में आने के बाद ये पदार्थ विभिन्न तरीकों से टूट सकते हैं। इसके अलवा कई टी बैग में पेस्टिसाइड का भी इस्तेमाल किया जाता है जो कि स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक ही हैं।

3)
टी बैग में एपिलेक्लोफोड्रिन नामक एक पदार्थ होता है। जब यह पदार्थ पानी में जाता है, तो यह कैंसरकारी तत्व में बदल जाता है। इसे प्रतिरक्षा और प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है।

4)
कुछ बैग थर्माप्लास्टिक, नायलॉन, पॉलीप्रोपीलीन, प्लास्टिक या पीवीसी से बने होते हैं। यह सामग्रियां जल्दी पिघलती हैं. लेकिन फिर भी, जब वे गर्म पानी से संपर्क में आते हैं, तो वे कुछ यौगिकों को पानी में लेते हैं।

5)
इन सबसे बेहतर है कि आप बाज़ार से आर्गेनिक चाय पत्ती लेकर आयें और इसे पियें। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्वों की भरमार होती है और इसका नियमित सेवन आपके शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है।



Click it and Unblock the Notifications
