Latest Updates
-
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत
आयुर्वेद के अनुसार खाने से जुड़ी इन गलतियों से बचें, वर्ना पड़ सकता है महंगा
आपका स्वास्थ्य इस बात पर बहुत निर्भर करता है कि आप क्या खाते-पीते हैं। इसलिए आपको अपने शरीर के हिसाब से खानेपीने का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आयुर्वेद में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि स्वस्थ रहने के लिए आपको अपने शरीर के हिसाब से खाना चाहिए।
वास्तव में कुछ लोगों को यह नहीं पता है कि किन चीजों को कब खाना चाहिए या किन चीजों को किसके साथ खाना चाहिए। उदहारण के लिए चाय के तुरन बाद पानी नहीं पीना चाहिए।
क्योंकि चाय गर्म होती है और पानी ठंडा, जिससे पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। बहुत से लोग खाने से जुड़ी इस तरह की गलतियां करते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार खाने से जुड़ी इन बुरी आदतों से आपको बचना चाहिए

खाना पकाने के लिए शहद का इस्तेमाल
कच्चे रूप में खाने से शहद के बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं लेकिन आयुर्वेद के अनुसार जब आप शहद को गर्म करते हैं तो यह टॉक्सिन जारी करता है, जिसे अमा (अपचलित भोजन) कहते हैं, जो आपके पाचन तंत्र को प्रभावित करता है।
खाने के बाद तरबूज खाने से बचें
तरबूज में नैचुरल शुगर होते हैं और यह एसिडिक होता है। तो जब आप अपने डिनर के तुरंत बाद तरबूज खाते हैं तो यह पेट में दर्द, पाचन समस्या और आंत्र सिंड्रोम का कारण बनता है।
भोजन के साथ ठंडा पानी पीने से बचें
सुबह पानी पीना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, अपने भोजन के बीच और भोजन के ठीक बाद ठंडा पानी पीने से आपका पाचन तंत्र प्रभावित होता है। हालांकि, दूसरी ओर गर्म बेहतर पाचन में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











