Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
सर्दियों में ब्रांडी पीने के लाभ जानकर हैरान हो जाएंगे आप, जानिए
ब्रांडी को वाइन से ही बनाया जाता है जो इसमें एल्कोहल की मात्रा को बढाता है और इसे एक विशेष रंग प्रदान करता है। ज्यादातर लोग इसके सेवन को बहुत एन्जॉय करते हैं।
लेकिन ऐसा करने से उन्हें हैंग-ओवर होता है, पैसे खर्च होते हैं, लिवर आदि की समस्या होती है और इसकी उन्हें आदत लग जाती है।
आपको बता दें कि ब्रांडी पीने के ठीक वैसे ही फायदे होते हैं जैसे कि वाइन पीने से होते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इसके फायदों के बारे में नहीं जानते हैं। तो आइये हम आपको ब्रांडी पीने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहें हैं।
आपको भी इसके बारे में जानना चाहिए और इसका सही से सेवन करना चाहिए। आइए जानते है...

1- सांस संबंधी समस्याओं में आराम देता
ब्रांडी में एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण होते हैं जिसकी वजह से यह सांस संबंधी दिक्कतों जैसे कफ या गले में खराश आदि में आराम देता है। इसमें एल्कोहल की मात्रा ज्यादा होने से यह कफ और म्यूकस को दूर करता है इसलिए इसे एक अच्छा एक्स्पेक्टोरेंट कहा जाता है।

2- इम्युनिटी बढाता
सैकड़ों सालों से ब्रांडी सर्दी जुखाम और फ्लू आदि को ठीक करने के लिए इस्तेमाल होता आया है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण के कारण यह शरीर को गर्मी देता है और आपको अच्छी नींद भी देता है जिससे आपकी इम्युनिटी बढती है।

3- सोने को प्रेरित करता
ज्यादा मात्रा में एल्कोहल को पीने से आपको नींद आने लगती है। हालांकि ब्रांडी आपको रिलैक्स करता है और आपको एक स्वस्थ नींद देता है। ब्रांडी में मौजूद एल्कोहल की मात्रा दिमाग को शांत करने का काम करती है इसलिए हमेशा यह सलाह दिया जाता है कि डिनर के बाद ब्रांडी का सेवन करें।

4- ह्रदय को स्वस्थ रखता
एक अध्ययन में पाया गया है कि उचित मात्रा में ब्रांडी का सेवन करने से इसमें मौजूद एंटी-आक्सीडेंट आपके हार्ट के खराब कोलेस्ट्राल को कम करके उसके लेवल को नियंत्रित करता है। अगर आप ब्रांडी पीते हैं तो आपको ऐथीरोस्क्लेरोसिस की समस्या नहीं होगी जोकि हार्ट अटैक और स्ट्रोक के लिए जिम्मेदार होता है। इसके अलावा ब्रांडी में मौजूद पॉलीफीनोलिक केमिकल आपके हार्ट के इन्फ्लामेसन को कम करके ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करता है।

5- इसमें एंटी-एजिंग गुण होता है
ब्रांडी में पाए जाने वाले एंटी-आक्सीडेंट गुण के कारण यह आपके शरीर को बहुत फायदा पहुंचाता है। एंटी-आक्सीडेंट आर्गेनिक पदार्थ होते हैं जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल को दूर करके उनके प्रभाव को कम करते हैं। फ्री रेडिकल सेल्युलर मेटाबोलिज्म के बहुत ही खतरनाक प्रोडक्ट्स होते हैं जिसकी वजह से शरीर की कोशिकाएं मर जाती हैं। ब्रांडी में मौजूद एंटी-आक्सीडेंट स्किन, बाल, दिमाग आदि की कोशिकाओं के डेथ को रोकने का काम करता है। इन एंटी-आक्सीडेंट की वजह से आपके चेहरे में दाग धब्बे, नजर कमजोर होना और कई खतरनाक चीजें नहीं होती हैं।

6- कैंसर से बचाता है
हालांकि एल्कोहल का सेवन करने से कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है लेकिन ब्रांडी का इस्तेमाल करने से कैंसर को रोकने में मदद मिलती है। ब्रांडी में इलैगिक एसिड नामक आर्गेनिक केमिकल होता है जो कैंसर सेल्स खासतौर पर ब्लैडर और ओवेरी के कैंसर सेल्स के प्रसार को रोकता है क्योंकि ब्रांडी में मौजूद इलैगिक एसिड एक ख़ास तरह के जींस को एक्टिवेट करता है जिससे कैंसर सेल्स का प्रसार नहीं हो पाता है।

7- वजन कंट्रोल करता है
और दूसरे एल्कोहलिक प्रोडक्ट की तुलना में ब्रांडी में बहुत ही कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं। ब्रांडी के सेवन से आपको भूख लगती है। बीयर आदि की तरह ब्रांडी कार्बोहाइड्रेट को सिंपल शुगर में नहीं तोड़ता है जोकि फैट के रूप में आपके शरीर में इकट्ठा होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
