Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
यदि पेट फूलता है या फिर अपच होती है, तो ऐसे करें सौंफ का सेवन
आज कल गैस की बीमारी हर किसी को है और यह बहुत आम बात हो गयी हैं। इसलिए आज हम आपको इसे ठीक करने के उपाए बातएंगे।
आज कल गैस की बीमारी हर किसी को है और यह बहुत आम बात हो गयी हैं। इसलिए आज हम आपको इसे ठीक करने के उपाए बातएंगे।
सौंफ में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। सौंफ का सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि यह याददाश्त बढ़ाता है और शरीर को ठंडा रखता हैं। सौंफ में कैल्शियम, सोडियम, आयरन और पोटैशियम विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई, ऐनिथोल, एस्ट्रैगोल, फेनचोन, मैग्नीशियम जैसे कई खनिज तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसकी सुगंध भी बहुत अच्छी होती हैं और ताजगी का एहसास कराती है। यही नहीं यह अपच , एसिडिटी और पेट में गैस बनने से भी रोकती है।
सौंफ़ में मौजूद एनेथोल, फेनचोन और एस्ट्रैगोल की वजह से सौंफ़ में एंटीस्पास्मोडिक और एंटी इन्फ्लैमटोरी गुण होते हैं। इससे आंतों की मांसपेशियों को आराम मिलता है जिससे पेट में फासी हुई गैस बाहर निकल जाती है। आइये ऐसे ही कुछ और उपाए जानते है।

1. सौंफ़ की चाय
पेट की गैस का अचूक उपाए है, सौंफ़ की चाय। इसके लिए 2 चम्मच पीसी हुई सौंपा को एक कप पानी में डालकर उबालें। अब इसमें चाय का पाउडर, थोड़ा गुड़ और ¼ दूध मिलाएं। इसे अच्छे से गर्म करें और छान कर पीएं। आपको तुरंत गैस और अपच से छुटकारा मिलेगा।

2. इलायची और अदरक के साथ सौंफ़
इसके लिए एक चम्मच सौंफ और अदरक का एक छोटा टुकड़ा लें। इसे एक कप पानी में मिला कर उबालें। इस मिश्रण को दिन में खाने के बाद 2-3 बार ले। अदरक से आतों में बनी गैस को से बाहर निकलने में मदद मिलती है।

3. सौंफ़ को चबा कर खाएं
पेट की गैस ठीक करने के लिए आप खाने के बाद सौंफ़ खा सकते हैं। इसे आप दिन तीन से चार बार खाएं। इससे आंतों में फसी गैस तुरंत निकल जायेगी।

4. पुदीने के साथ सौंफ
एक चम्मच सौंफ, 1-2 पुदीने के पत्तों को, ¼ इलायची पाउडर के साथ एक कप पानी में मिला लें। इसे पांच मिनट के लिए उबालें और फिर छान लें। पुदीने में एंटीस्पास्मोडिक गुण होते हैं जिससे पाचन तंत्र की मांसपेशियों को आराम मिलता है। जब भी आपको गैस की परेशानी हो इसे पीएं।

5. सौंफ़ , काली मिर्च और काला नमक
इसके लिए 50 ग्राम सौंफ़, 25 ग्राम काली मिर्च और 50 ग्राम काला नमक लें। इसे अच्छे से पीस लें कर पाउडर बना लें। इस पाउडर को दिन में एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लें।

6. सौंफ़, धनिया और जीरा
इसके लिए सौंफ का एक चम्मच,एक चम्मच धनिया और एक चम्मच जीरा लें। इसे पीस कर पाउडर बना लें। इस पाउडर को भोजन से पहले खाएं। आपके पेट में गैस बनना बंद हो जायेगी।

7. सौंफ़ और संतरे के छिलके
एक चम्मच सौंफ और संतरे के छिलके पानी में डाल कर उबाल लें। इसे छान कर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे खाना खाने से पहले खाएं। इससे गैस बना बंद हो जायेगी।



Click it and Unblock the Notifications
