Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
प्लास्टिक के चावल की पहचान करने के 5 आसान तरीके
अगर आप चावल खाने के शौकीन हैं, तो आपको यह जानना जरूरी है कि प्लास्टिक के चावल की पहचान कैसे की जाती है।
आजकल आपने समाचारों में सुना होगा कि बाजार में नकली यानि प्लास्टिक के चावल मिल रहे हैं जोकि स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होते हैं। जब आप इन नकली चावल को देखेंगे, तो आप यह नहीं जान पाएंगे कि प्लास्टिक के चावल कौन से हैं और नियमित रूप से खाए जाने वाले चावल कौन से हैं। खबर सच हो या झूठ लेकिन प्लास्टिक चावल से दूर रहना ही बेहतर है क्योंकि इससे गंभीर पाचन समस्या हो सकती है।
प्लास्टिक में फैथालेट्स (phthalates) रसायन होता है, जो आपके हार्मोन पर असर डालता है और प्रजनन प्रणाली को बाधित कर सकता है। इसके अलावा इनसे आपको पेट की विभिन्न समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आप चावल खाने के शौकीन हैं, तो आपको यह जानना जरूरी है कि प्लास्टिक के चावल की पहचान कैसे की जाती है। हम आपको कुछ आसन टिप्स दे रहे हैं, जिनसे आप इसकी पहचान कर सकते हैं।

(1)
थोड़े चावल लेकर उनमें माचिस की तिल्ली से आग लगाएं। अगर उनमें से जलने की स्मेल आती है, तो हो सकता है वो प्लास्टिक के हों।

(2)
एक चम्मच में तेल गर्म करें और उसमें चावल डाले। प्लास्टिक के चावल पिघलना शुरू हो जाएंगे।

(3)
एक चम्मच चावल को एक गिलास पानी में डाल दें और मिक्स कर लें। अगर चावल प्लास्टिक के होंगे, तो वो पानी के ऊपर तैरने लग जाएंगे।

(4)
थोड़े चावल पका लें। उबलते चावल पर नजर डालें। अगर कंटेनर के ऊपर कोई मोटी परत जमी नजर आती है, तो यह प्लास्टिक के चावल की वजह से हो सकती है।

(5)
एक तरीका यह भी है चावल को पकाने के बाद कुछ दिनों के लिए छोड़ दें। अगर इनमें बदबू नहीं आती या यह सड़ते नहीं हैं, तो समझ लें कि यह प्लास्टिक के चावल हैं।



Click it and Unblock the Notifications
