Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
पेशाब में खून आना है इस गंभीर बीमारी का संकेत, ऐसे करें बचाव
यह बहुत ही बुरी चीज है यूरिन को नोटिस करना लेकिन कभी कभी यह आपको करना चाहिए।क्योंकि जब आपके यूरिन का कलर और उसका फ्लो बदलता है तो इससे आपके स्वास्थ्य के बारे में पता चलता है।
अगर आपके यूरिन में ब्लड आता है तो आपको ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है और इस स्थिति में तुरंत ही डॉक्टर को दिखाना चाहिए। नए अध्ययनों के अनुसार यह पाया गया है कि यूरिन में ब्लड आने का मतलब आपको प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावाना हो सकती है।

जब आपके यूरिन में ब्लड आये और इसका रंग गुलाबी, लाल या फिर कोका कलर का होने लगे तो इसे ग्रॉस हीमैट्युरिया कहते हैं। आपके यूरिन में ब्लड आने का मतलब यह जरुरी नहीं कि आपको प्रोस्टेट कैंसर ही है इसलिए हम आपको सलाह देते हैं कि इस स्थिति में आप डॉक्टर से चेक करवाएं।
प्रोस्टेट कैंसर का एक और भी लक्षण होता है जिसमें आपका यूरिन फ्लो धीरे होता है या फिर देर से होता है और लोगों को हमेशा मूत्र निकालने की आशंका बनी रहती है या उन्हें लगता है कि उनका ब्लैडर पूरी तरह से खाली नहीं हुआ है।

स्पष्ट नहीं हुए है कारण
हालांकि प्रोस्टेट कैंसर होने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है लेकिन यह बीमारी लोगों में बढती उम्र के साथ बढती जाती है। प्रोस्टेट कैंसर धीरे धीरे बढ़ता है और लोग बिना किसी लक्षण के ही बहुत दिन तक जिन्दा रहते हैं।

सर्जरी से दूर होता है
प्रोस्टेट कैंसर सर्जरी के द्वारा ही दूर होता है और इसे रेडियोथेरेपी या हॉर्मोन थेरेपी द्वारा ठीक किया जाता है। यहाँ हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहें हैं जिससे प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना कम होती है।

फूलगोभी
फूलगोभी क्रूसीफेरी फैमिली की सबसे अच्छी सब्जियों में एक होता है जो प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना को कम करता है। फूलगोभी में कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है और अधिक मात्रा में एंटी-आक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल होते हैं जोकि कैंसर सेल्स के निर्माण को रोकने का काम करते हैं।

अनानास का जूस
इसमें बहुत अधिक मात्रा में एंटी-आक्सीडेंट होते हैं। रोजाना अनानास का जूस पीने से कैंसर सेल्स का प्रसार कम होता है और उस केमिकल सिग्नल की तरफ आकर्षण कम होता है जो प्रोस्टेट कैंसर को हड्डियों में ले जाते हैं।

सोया
बहुत सारी स्टडी के अनुसार यह पाया गया है कि सोया प्रोस्टेट कैंसर को रोकने में मदद करता है। सोया में आइसोफ्लेवोन्स होता है जो प्रोस्टेट कैंसर के मार्ग में हस्तक्षेप करके उसके प्रसार को रोकता है। इसलिए अपनी डाइट में सोया का इस्तेमाल जरुर करना चाहिए।

गाजर
गाजर में ढेर सारे बीटा-कैरोटीन जोकि विटामिन A में बदल जाता है, पाया जाता है। इसके अलावा इसमें बहुत अधिक मात्रा में एंटी-आक्सीडेंट पाए जाते हैं। इतने सारे गुणों के कारण ही गाजर प्रोस्टेट कैंसर रोकने में मदद करता है। अपने डाइट में रोजाना गाजर का इस्तेमाल करने से लाभ मिलता है।

अखरोट
प्रोस्टेट कैंसर को रोकने के लिए अखरोट सबसे अच्छे नट्स में से एक है। अखरोट में बहुत कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है और ओमेगा 3 फैटी एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है। अखरोट एक बहुत ही महत्वपूर्ण हॉर्मोन आइजीएफ 1, जिसकी वजह से प्रोस्टेट कैंसर होता है, उसके लेवल को कम करता है। इसलिए रोजाना एक मुट्ठी अखरोट खाने से प्रोस्टेट कैंसर में लाभ मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
