Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
घर के बैक्टीरिया को खत्म करना हो तो प्याज का ऐसे करें इस्तेमाल
प्याज का इस्तेमाल लगभग हर घरों में सब्जियां बनाने में होता है लेकिन बहुत कम लोग ही प्याज के फायदों के बारे में जानते हैं। आपको बता दें की कच्चे प्याज में कई औषधीय गुण होते हैं जिस वजह से सब्जी में इस्तेमाल के अलावा भी आप कई अन्य कामों में इसका उपयोग कर सकते हैं।
कच्चे प्याज में ऐसी क्षमता होती है जो हवा में मौजूद बैक्टीरिया को भी खत्म कर देते हैं। इसमें मौजूद सल्फ्यूरिक यौगिक के कारण ही इसमें बैक्टीरिया खत्म करने की क्षमता होती है।
अगर आप भी अपने घर में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करके खुद को किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचाना चाहते हैं तो नीचे बताया हुआ तरीका आजमायें।

बैक्टीरिया खत्म करने में मदगार : इसके लिए प्याज को चार टुकड़ों में काट लें और हर एक टुकडें को घर के एक कोने में रख दें। यकीन मानिए ऐसा करने से घर के अधिकांश बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।

इसके अलावा प्याज को छोटे टुकड़ों में काट लें और उसे मोज़े के अंदर रखकर सोने से पहले उन मोजों को पहन लें। सुबह उठते ही मोजों को उतार दें, ऐसा रोजाना करने से हवा में मौजूद बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं और आपका रूम पूरी तरह फ्रेश हो जाता है। ऐसा करने से बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण के फैलने की संभावना कम होती है।
इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने में मदद: प्याज का सूप बनाकर पीने से इम्युनिटी पॉवर भी काफी तेजी से बढ़ती है। प्याज में मोजूद क्वेरसेटिन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल डैमेज को कम करता है और इम्युनिटी पॉवर को बढ़ाता है। इस सूप को बनाने की रेसिपी नीचे पढ़ें।

सामग्री : इसके लिए एक चम्मच हिमालयन नमक, चार कप पानी, तीन कच्चे प्याज और तीन लहसुन की कलिया लें।
बनाने की विधि : सबसे पहले लहसुन को प्याज को बारीक टुकड़ों में काट लें और फिर इसे पानी में डालकर लगभग 20 मिनट तक उबालें। उबालते समय ही आप इसमें नमक भी डाल दें। आपका सूप तैयार है इसका नियमित सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
