Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दिवाली स्पेशल: मिठाइयां खाने से पहले इन टिप्स को जरुर रखें ध्यान
दिवाली के दिन घर पर ढेर सारी मिठाइयां आती हैं, जिन्हें खाने से बिल्कुल भी मना नहीं किया जा सकता। इस दिन लोग खाना खाएं या नहीं, मिठाई खाना कभी नहीं भूलते। जो लोग डायटिंग पर भी होते हैं वे भी बड़े चाव से मिठाई का आनंद उठाते हैं।
इस दिन तो कोई भी दिवाली की मिठाई खाने से बिल्कुल भी मना नहीं कर सकता। अगर मिठाइयां कंट्रोल में रह कर खाई जाएं तो इसका सेहत पर बुरा असर नहीं पड़ेगा। घर में प्रयोग के लिए अगर हो सके तो खुद घर पर ही मिठाई तैयार करें और यदि घर पर मिठाई तैयार ना कर सकें तो मिठाई का सेवन बहुत ही काम मात्रा में करें।
इन दिनों बाजार में आपको शुगर फ्री बोल कर मिठाइयां बेची जा सकती हैं , लेकिन आप इन सब बहकावे में ना आएं। अधिकतर शुगर फ्री दवा करने वाले ब्रांड आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकते हैं। ये मिठाइयां ह्रदय रोगो और डायबिटीज़ को बढ़ा सकती है।
यहां हमने कुछ टिप्स दिये हैं, जिसे ध्यान में रख कर आप मिठाइयां खा सकते हैं। याद रखें आपके जीवन से बढ़ कर कोई मिठाई नहीं है।

खाली पेट ना खाएं मिठाई
अब दिवाली है तो ऐसे में घर में मिठाई पहले से ही ला कर रखी हुई होती है। हो सकता है कि आपके घर के बच्चे बिना नाश्ता किये ही खाली पेट मिठाइयों पर टूट पड़ें। इससे पेट दर्द और अन्य समस्याएं पैदा हो जाती हैं।
भोजन के बाद मिठाई न खाएं
यदि आप भोजन के बाद मिठाई खाने की सोच रहे हैं तो भूल कर भी यह गल्ती ना करें। भोजन के बाद मिठाई खाने से आपके ब्लड में शुगर लेवल बढ़ सकता है। खास तौर रात में तो मिठाई बिल्कुल भी ना खाएं। ऐसा करने से आपका वजन बड़ी जल्द बढ़ सकता है।

सोते वक्त मिठाई ना खाएं
कई लोग दिन में तो नहीं लेकिन रात में उन्हें काफी मिठाई खाने का मन करता है। रात में जब सोने जाएं तब मिठाई बिल्कुल भी ना खाएं। लंबे समय में यह आपको मोटापे के साथ साथ कई अन्य स्वास्थ्य संबन्धी जोखिम में डाल सकती है।
फ्रिज में रख रखें मिठाई
हां, अगर आप मिठाई को एक या दो दिनों के लिये फ्रिज में रखती हैं तो उससे कोई दिक्कत नहीं आती। लेकिन अगर मिठाई को फ्रिज में लंबे समय के लिये रखा गया तो पेट की समस्या पैदा हो सकती है। वहीं अगर मिठाई दूध की बनी हुई है तो अच्छा होगा कि उसे उसी दिन खा कर खतम कर दिया जाए, नहीं तो आपकी तबियत खराब हो सकती है।

खाते वक्त मिठाई खाएं
क्या आप जानत हैं कि खाना खाने के बीच में आपको मिठाई का सेवन करना चाहिये। इससे आपके शरीर को तुरंत ही एनर्जी मिलती है। इससे आपके रक्त शर्करा के स्तर में गिरावट भी नहीं आती।
ढेर सारा पानी पिएं
यदि आपका बहुत तेजी से मिठाई खाने का मन कर रहा है और आपको डॉक्टर ने मना किया है तो, उसकी जगह पर भर पेट पानी पी लीजिये। इससे आपका पेट फुल हो जाएगा और आपको मीठाई खाने का मन भी नहीं करेगा या फिर आप कम मात्रा में मीठा खाएंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
