Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video
सोने से पहले पिएं इसे, शरीर का सारा दर्द होगा छू मंतर
इस लेख में बताया गया कि किस प्रकार आप प्राकृतिक पदार्थों से बने इन गरम पेय का सेवन करके शरीर के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।
हम में से किसी को भी शरीर का दर्द अच्छा नहीं लगता परन्तु सावधानी बरतने के बावजूद भी हम में से बहुत से लोगों को इसका अनुभव होता है।
जब आप सुबह उठते हैं और आपके शरीर में दर्द होता है तो यह आपके पूरे दिन पर असर डालता है। तो शरीर के दर्द को कैसे दूर किया जाए?
यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आपको यह लेख पढना चाहिए। इस लेख में बताया गया कि किस प्रकार आप प्राकृतिक पदार्थों से बने इन गरम पेय का सेवन करके शरीर के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।
शरीर में दर्द कई कारणों से हो सकता है। यदि आप गिर जाते हैं और चोट लग जाती है तो इससे दर्द होता है, गलत तरीके से बैठने से या यदि आपने कुछ भारी वस्तु उठा ली है तो आपकी पीठ में दर्द हो जाता है या कभी कभी जब आप शरीर को बहुत थका लेते हैं जिसके कारण शरीर में दर्द हो सकता है।
इस लेख को पढ़ें। इसमें शरीर के दर्द को प्राकृतिक तरीके से कम करने के उपायों के बारे में बताया गया है। आइये देखें:

1. हल्दी:
एक चम्मच हल्दी पाउडर लें और इसे पानी के साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। हल्दी में उपस्थित कर्कुमिन यौगिक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

2. काली मिर्च:
एक चुटकी काली मिर्च का पाउडर लें। यह अपने एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है।

3. बादाम का दूध/ नारियल का दूध:
आप एक कप बादाम का दूध या नारियल का दूध ले सकती हैं। बादाम के दूध में सभी आवश्यक पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, ई आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन पाए जाते हैं। नारियल के दूध में फाइबर, विटामिन सी, ई, आयरन और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

4. नारियल का तेल:
एक टीस्पून नारियल का तेल लें। नारियल का तेल अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है।

5. शहद:
शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। एक चम्मच शहद लें, विशेष रूप से कच्चा शहद।

6. बनाने की विधि:
शहद को छोड़कर इन सभी सामग्रियों को एक बर्तन में अच्छी तरह मिलाएं और गर्म करें। परन्तु ध्यान रहे कि यह उबले नहीं, केवल इसे गर्म करें। जब यह तैयार हो जाए तो इसमें शहद मिलाएं और अच्छी तरह मिलाएं। सोने से पहले इस पेय को पीयें और दर्द को दूर करें।



Click it and Unblock the Notifications