Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
जानें, पानी पीने का सही समय और सही मात्रा क्या है
जानते हैं कि पानी पीने का सही समय और सही मात्रा क्या है ताकि इससे अधिकतम लाभ मिल सके?
आपने सभी को यह कहते सुना होगा कि अधिक पानी पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है और आपके घर में आपके माता पिता और बड़े लोग आपको अधिक पानी पीने की सलाह देते होंगे।
परन्तु क्या आप जानते हैं कि पानी पीने का सही समय और सही मात्रा क्या है ताकि इससे अधिकतम लाभ मिल सके? हम में से अधिकाँश लोग जानते हैं कि पानी पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है परन्तु फिर भी।
कुछ लोग कहते हैं कि दिन में 8 गिलास पानी पीना चाहिए जबकि कुछ लोगों के अनुसार प्रतिदिन 4-5 लीटर पानी पीना चाहिए। इसके अलावा कुछ लोगों के अनुसार हमें दोपहर के पहले अधिक और दोपहर के बाद कम पानी पीना चाहिए। सभी ओर से बहुत अधिक सलाह और विकल्प मिलने से सही बात का चुनाव करना कठिन हो जाता है।
खैर, तो यदि आप इस समूह में आते हैं तो आपको यह लेख अवश्य पढ़ना चाहिए। हम आपको सही समय पर पानी पीने के लाभ और उसके कारण बता रहे हैं। सही समय पर पानी पीने से होने वाले लाभ नीचे बताये गए हैं। आइये देखें।

1. जैसे ही आप सुबह उठते हैं:
सुबह जैसे ही आप उठते हैं आपको कम से कम 1-2 गिलास पानी पीना चाहिए। यह शरीर के अंगों को उत्तेजित करने में सहायक होता है और शरीर से टॉक्सिंस (विषारी पदार्थ) को बाहर निकालता है।

2. रात को सोने से पहले:
रात को सोने से पहले एक गिलास पानी पीने से आप शरीर में होने वाले तरल पदार्थों के नुकसान से बचते हैं और इस प्रकार यह आपको स्ट्रोक और हार्टअटैक से बचाता है।

3. नहाने के पहले:
नहाने के पहले एक गिलास पानी पीयें। इससे ब्लडप्रेशर नियंत्रित रहता है।

4. खाना खाने के पहले और बाद में:
खाना खाने से आधा घंटा पहले पानी पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इससे न केवल आपका पाचन अच्छा होता है बल्कि इससे आपकी भूख भी कम होती है। तो ऐसे लोग जो अपना वज़न कम करना चाहते हैं उनके लिए खाना खाने से पहले पानी पीना लाभदायक होता है। दूसरी ओर खाना खाने के आधे घंटे बाद पानी पीने से खाने में उपस्थित पोषक तत्व आसानी से सोख लिए जाते हैं।

5. कसरत करने से पहले और बाद में:
कसरत करने से पहले एक या दो गिलास पानी पीयें। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहता है। इसके अलावा कसरत करने के बाद भी पानी पीना महत्वपूर्ण है। यह शरीर को तरोताज़ा करता है और डिहाईड्रेशन से भी बचाता है।

6. जब आप बीमार हों:
सामान्य दिनों की तुलना में जब आप बीमार होते हैं तो जूस आदि के रूप में अधिक पानी का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और डिहाईड्रेशन की समस्या नहीं होती। यह बैक्टीरिया और वायरस से भी बचाव करता है।

7. जब आप थके हुए हों:
यदि आप अकसर थकान महसूस करते हैं तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा। एक गिलास पानी पीने से शरीर को उर्जा मिलती है।

8. स्नैक्स खाने के पहले और बाद में:
जब आप स्नैक्स खाने के पहले एक गिलास पानी पीते हैं या स्नैक्स के साथ पानी पीते हैं तो इससे आपकी भूख कम होती है और इससे आप कम कैलोरी का सेवन करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications