Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
तरबूज खाने के बाद क्या पानी पीना चाहिये या नहीं?
बहुत से लोग सलाह देते हैं कि तरबूज खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिये। तो फिर आज हम इसी बात पर चर्चा करेंगे और बताएंगे कि क्या तरबूज खाने के बाद पानी पीना चाहिये या नहीं।
गर्मियों में तरबूज की मानों बहार सी हो जाती। लाल रंग के मीठे मीठे तरबूजों से फलों की दुकाने पटी पड़ी रहती हैं। तरबूज स्वाद के लिहाज से टेस्टी भी होता है और इसमें ढेर सारा पानी भी होता है, जो आपके शरीर को पूरी तरह से हाइड्रेट कर के रखने में मदद करता है।
इसके अलावा तरबूज में पोटैशियम और लाइकोपीन नामक न्यूट्रियन्ट्स भी होते हैं। पेट ठीक रहे इसके लिये इसमें फाइबर भी ढेर सारी मात्रा में होता है।
आप तरबूज को अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप इससे सलाद, जूस या ऐसे ही खा सकते हैं। तरबूज से जुडे ऐसे कई मिथक बाते हैं, जिसे लोग आंख बंद कर के मान लेते हैं।
बहुत से लोग सलाह देते हैं कि तरबूज खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिये। तो फिर आज हम इसी बात पर चर्चा करेंगे और बताएंगे कि क्या तरबूज खाने के बाद पानी पीना चाहिये या नहीं।
बहुत से लोग मानते हैं कि तरबूज में 96 प्रतिशत पानी होता है और इसलिये इसे खाने के तुरंत बात पानी नहीं पीना चाहिये, नहीं तो आपकी पाचन क्रिया पर असर पडेगा और खाना ठीक से हजम नहीं होगा।

एक्सपर्ट की माने तो...
वहीं दूसरी ओर एक्सपर्ट कहते हैं कि तरबूज में पानी और शुगर की मात्रा होती है, जो फ्रक्टोज के रूप में पाई जाती है। तरबूज खाने के बाद पानी पीने से आपको पेट का संक्रमण हो सकता है।

क्या कहता है आयुर्वेद
आयुर्वेद के अनुसार कुछ फूड कॉम्बिनेशन से पेट का नॉमर्ल काम थोड़ा डिस्टर्ब पड़ जाता है। ऐसे में पेट गर्मी और दोशा बिगड जाते हैं।

पानी पीने से पेट में बढ़ते है कीड़े
तरबूज में केवल पानी, चीनी और फाइबर होता है। सूक्ष्मजीव या बैक्टीरिया को पनपने के लिये पानी और चीनी की आवश्यकता पड़ती है। इसलिये अगर आप तरबूज खाने के बाद पानी पीते हैं तो, सूक्ष्मजीव के पेट में फैलने के चांस काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं।

ना पिएं पानी
तरबूज पूरा का पूरा ही पानी से बना हुआ है इसलिये इसको खाने के बाद पानी पीने की कोई जरुरत नहीं पड़नी चाहिये। आयुर्वेद बताता है कि हमें तरबूज खाने के बाद ना कुछ पानी पीना चाहिये और ना ही कुछ दूसरी चीज खानी चाहिये।

तरबूज के साथ ना खाएं दूसरी चीजें
यदि तरबूज को किसी दूसरी चीज के साथ खाया गया तो, आपका पेट पाचन क्रिया को धीमा बना देगा और पेट में एसिडिटी हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
