Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
जानिये सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिये और क्या नहीं खाना चाहिये ?

सुबह उठने के बाद आप सबसे पहली चीज जो खाते हैं उसे काफी सोच समझकर खाना चाहिये क्योंकि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें खाने से एसिडिटी या जलन की समस्या होने लगती है।
सुबह का नाश्ता आपके दिन भर का सबसे महत्वपूर्ण आहार होता है और इसलिए यह सलाह दी जाती है कि आप अधिक से अधिक हेल्दी चीजों को शामिल करें।
पढ़ें- खाली पेट लहसुन खाने से होते हैं ये चमत्कारी फायदे
कई लोग सुबह उठते ही कॉफ़ी पीते हैं जबकि यह गलत आदत है। अगर आप भी ये तय नहीं कर पा रहे हैं कि सुबह उठकर खाली पेट आपको क्या खाना चाहिये और क्या नहीं खाना चाहिये

तो इस आर्टिकल में हम आपको इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं। आइये जानते हैं क्या खाना चाहिये और क्या नहीं खाना चाहिये।
जानिये सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिये और क्या नहीं खाना चाहिये ?
पढ़ें- सुबह खाली पेट पानी पीने से होते हैं ये फायदे
क्या चीजें नहीं खानी चाहिये :

खाली पेट केला खाना :
केले में मैग्नीशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी है लेकिन जब आप खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो इससे ब्लड में मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ जाती है जो आपके दिल के लिए नुकसानदायक है। इसलिए खाली पेट केला न खाएं।

मीठी चीजें :
सुबह उठते ही खाली पेट मीठी चीजें भी नहीं खानी चाहिये क्योंकि इससे आपका इन्सुलिन लेवल अचानक से बढ़ जाता है और इस वजह से पैंक्रियास पर अतिरिक्त दवाब पड़ने लगता है। लम्बे समय तक ऐसा करने से डायबिटीज का ख़तरा बढ़ जाता है।

टमाटर :
सुबह खाली पेट कभी भी टमाटर ना खाएं क्योंकि इससे गैस्ट्रिक अल्सर होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। टमाटर में मौजूद टैनिक एसिड के कारण एसिडिटी भी बढ़ जाती है। इसलिए सुबह कभी भी टमाटर ना खाएं।

सोडा :
कुछ लोगों की आदत होती है कि वे सुबह उठते ही कोल्ड ड्रिंक पीने लगते हैं। आपको बता दें कि ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है और इससे म्यूकस मेम्ब्रेन डैमेज हो सकता है। इसके अलावा इससे पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है।

दही या योगर्ट :
योगर्ट में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया पेट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं लेकिन खाली पेट इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जब आप खाली पेट दही खाते हैं तो पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है और हेल्दी बैक्टीरिया खत्म होने लगते हैं। इसलिए खाली पेट दही ना खायें।

मसालेदार चीजें :
सुबह सुबह खाली पेट मसालेदार चीजें खाना आपके पाचन तंत्र पर बहुत बुरा असर डालता है। इन चीजों के सेवन से एसिडिटी की समस्या काफी बढ़ जाती है।

क्या खाना चाहिये :
खाली पेट आप अंडे, ओटमील, ब्राउन ब्रेड, तरबूज, ब्लू बेरी, शहद और नट्स जैसी चीजें खाएं। इस चीजों को खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी मिलती है जिससे आप दिन भर एक्टिव फील करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
