Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सुबह खाली पेट पानी पीने से होते हैं ये फायदे
सुबह के समय ऐसे बहुत ही कम ही लोग हैं जो खाली पेट पानी पीते हों। पानी एक ऐसा तत्व है जो आपके शरीर की सारी बीमारियों को हर सकता है। क्या आप जानते हैं कि अगर आप सुबह के समय रोजाना खाली पेट पानी पियें तो आपकी कितनी बीमारियां दूर हो सकती हैं? कई सारी बीमारियां हमारे पेट से ही जन्म लेती हैं और अगर आप खाली पेट पानी पियेगें तो आप इस खतरे को काबू में करने का पहला कदम उठाएंगे।
क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट पानी पीने का चलन कहां से शुरु हुआ? यह चलन जापान के लोगों ने शुरु किया था। वहां के लोग सुबह होते ही, बिना ब्रश किये 4 गिलास पानी पी जाते हैं। इसके बाद वे आधा घंटे तक कुछ भी नहीं खाते। वॉटर थेरेपी ट्रीटमेंट और उसके लाभ
यह वॉटर थैरेपी उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि जापानी लोग विश्व के सबसे ऊर्जावान और कुशल लोगों में से एक हैं। सुबह खाली पेट पानी पीने के कई सारे लाभ हैं। अगर आप ऐसा करने की सोंच रहे हैं तो, कोशिश यही करें कि पानी हल्का सा गुनगुना हो, जिससे बाद में आप जो भी तैलिये पदार्थ खाएं, वह वसा के रूप मे शरीर में जम ना पाए। तो आइये जानते हैं कि सुबह खाली पेट पानी पीने से हमारे शरीर को कौन-कौन से लाभ पहुंचते हैं।

पेट साफ रखे
जब आप बहुत सारा पानी पियेगें तब आपको अपने आप ही टॉयलेट जाने की इच्छा होने लगेगी। अगर ऐसा रोजाना करेगें तब आपके पेट का सिस्टम गंदगी को बाहर निकालने लगेगा और आपका पेट साफ हो जाएगा।

शरीर से गंदगी बाहर निकाले
पानी शरीर से हर प्रकार की गंदगी को बाहर निकाल देता है। जब आप ढेर सारा पानी पी कर पेशाब करते हैं, तब आपका शरीर गंदगी से छुटकारा पा लेता है।

आपकी भूख बढाए
पानी पी कर जब आपका पेट साफ हो जाता है, तब इस प्रकार से आपको भूख लगती है। इससे आपका सुबह का ब्रेकफास्ट अच्छा होता है।

सिरदर्द दूर रखे
कई बार हमारे शरीर के अंदर पानी की कमी ही वजह से सिर में दर्द शुरु हो जाता है। इसलिये कोशिश करें कि सुबह पेट कर पानी पियें।

मेटाबॉलिज्म बढाए
पानी पीने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म 24 प्रतिशत तक बढ सकता है। इसका मतलब है कि आप खाने को जल्द पचा सकेगें और इसकी के साथ थोडा वजन भी कम कर सकेगें।

खून बनाए
खाली पेट पानी पीने से रेड ब्लड सेल्स जल्दी जल्दी बढने लगती हैं।

वजन घटाए
अगर आप वेट लॉस डाइट कर रही हैं तब आपको खाली पेट पानी जरुर पीना चाहिये। इससे शरीर से खराब ट्रांस फैट बाहार निकल कर शरीर का फैट मैटोबॉलिज्म बढता है।

चेहरा बने चमकदार
चेहरे पर निकलने वाले कील-मुंहासे पानी पीने से साफ हो जाएंगे। एक बार जब आपका पेट साफ रहने लगेगा तब यह बीमारी अपने आप ही ठीक हो जाएगी।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाए
शरीर को बैलेंस करने के लिये पानी अति आवश्यक तत्व है। इससे आपका शरीर रोग से लड़ने में बलवान हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
