Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
जल्दी जल्दी खाना खाने से हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं
जब भी हम घर में खाना खाने बैठते हैं तो हमारे पैरेंट्स हमें धीरे-धीरे और आराम से खाना खाने के लिए कहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वे ऐसा क्यों कहते हैं? धीमी गति से खाना खाने से हमारे शरीर को कई फायदे होते हैं।
एक नई स्टडी में पाया गया है कि जल्दी-जल्दी खाना खाने से मोटापा और मेटाबोलिक सिंड्रोम बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है। स्टडी में यह भी बताया गया है कि धीरे-धीरे और आराम से भोजन करने से हमारा संपूर्ण स्वास्थ्य ठीक रहता है क्योंकि जितनी तेजी से आप खाना खाएंगे उतना ही ज्यादा खाने की इच्छा होगी।

इसके अलावा जल्दी खाना खाने से शरीर के ब्लड शुगर के लेवल में अचानक और लगातार उतार-चढ़ाव हो सकता है जिससे इंसुलिन कम होने की संभावना बढ़ जाती है। यह स्टडी जापान में हिरोशिमा यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की एक टीम द्वारा की गई। इस स्टडी में शोधकर्ताओं ने 51.2 वर्ष की उम्र के 642 पुरुष और 441 महिलाओं को शामिल किया। वर्ष 2008 में शुरू हुई इस स्टडी में शामिल किसी भी व्यक्ति मेटाबोलिक सिंड्रोम की समस्या नहीं पायी गई।
इस स्टडी के लिए सभी प्रतिभागियों को उनकी सामान्य रूप से खाने की गति -धीमा, सामान्य और तेज के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा गया। पांच साल की स्टडी के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि सामान्य गति (6.5 प्रतिशत) से खाने वाले और धीरे खाने वाले (2.3) लोगों की तुलना में जल्दी खाने वाले लोग (11.6 प्रतिशत) में मेटाबोलिक सिंड्रोम में वृद्धि हुई।
मेटाबोलिक सिंड्रोम बढ़ने से डायबिटीज, मोटापा और हृदय रोग जैसी कई बीमारियां उत्पन्न होती हैं। शोधकर्ताओं की टीम ने यह निष्कर्ष निकाला कि तेज गति से भोजन करने से वजन बढ़ना, हाई ब्लड प्रेशर और अस्थायी रूप से ब्लड ग्लूकोज बढ़ता है।
स्टडी के अनुसार जब हम भोजन को अच्छी तरह से चबाकर निगलते हैं तो यह दिमाग को यह पता करने का समय देता है कि पेट भर गया है या नहीं। जिससे हम अधिक भोजन करने से बच जाते हैं।
जब हम तेज गति से खाते हैं तो मस्तिष्क को यह पता नहीं चल पाता है कि पेट भर चुका है या नहीं और हमें पेट भर जाने का संकेत नहीं मिल पाता है। इससे हम आवश्यकता से अधिक भोजन कर लेते हैं। इस स्टडी को हाल ही में अमेरिका हार्ट एसोसिएशन के वैज्ञानिक सत्र 2017 में प्रस्तुत किया गया था।
आइए जाने कि धीमी गति से भोजन करने के क्या फायदे हैं

1. अधिक खाने से बचना:
धीमी गति से भोजन करने से अधिक खाने की इच्छा कम हो जाती है। मस्तिष्क को यह सिग्नल देने में लगभग 15 से 20 मिनट लगता है कि आपका पेट भर चुका है। इसलिए इस तरीके से खाना खाने से आप ज्यादा भोजन करने से बच जाएंगे।

2. डाइजेशन ठीक रहता है
जब आप भोजन को अच्छी तरह से चबाकर खाने हैं तो यह आसानी से पच भी जाता है। जब आप तेज गति से खाना खाते हैं तो भोजन को चबाने की बजाय निगल जाते हैं। ऐसे में आवश्यक विटामिन, मिनरल और एमिनो एसिड को हमारा शरीर अवशोषित नहीं कर पाता है। लेकिन जब आप धीमी गति से खाना खाते हैं तो आपकी मेटाबोलिक क्षमता बढ़ती है।

3. वजन नहीं बढ़ता-
जब आप धीरे-धीरे और सही तरीके से चबाकर खाना खाते हैं तो इससे आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं। इससे आपके शरीर पर फैट नहीं जमता और वजन भी नियंत्रित रहता है।

4. सीने में जलन नहीं होता:
यदि आप जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं या ठीक से चबाए बिना ही जल्दी से निगल जाते हैं तो इससे आपके सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है क्योंकि बिना चबाए ही भोजन निगलने से खाना सही तरीके से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
