Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
सावधान! पालक को इस तरह खाने से आपको हो सकती है किडनी की पथरी
इसमें कोई शक नहीं है कि पालक खाने से आपको अनगिनत स्वास्थ्य लाभ होते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इससे आपको किडनी की पथरी भी हो सकती है। अगर आप पालक को सलाद के रूप में खाते हैं।
इसमें कोई शक नहीं है कि पालक खाने से आपको अनगिनत स्वास्थ्य लाभ होते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इससे आपको किडनी की पथरी भी हो सकती है। अगर आप पालक को सलाद के रूप में खाते हैं, तो इससे आपको कई नुकसान हो सकते हैं।
एनएचएस के मुताबिक इससे आपको किडनी इन्फेक्शन के साथ बुखार, डायरिया और सेप्सिस का भी खतरा हो सकता है। न्यूट्रिशनल थेरेपिस्ट सैंड्रा ग्रीनबैंक के अनुसार, कच्चे पालक में आक्सीलिक एसिड होता है, जो आंतों में खनिजों के लिए ऑक्सालेटेस - या अघुलनशील लवण बनाने की क्षमता रखता है।
ऑक्सालेट्स किडनी की पथरी में पाए जाते हैं, और कुछ लोग जो आनुवंशिक रूप से इस समस्या का शिकार हैं, उन्हें ऑक्सीलिक एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थों को लेने से सावधान रहना चाहिए।

आक्सीलिक एसिड पालक में पाए जाने वाले आयरन,पोटेशियम, विटामिन ए और कैल्शियम के अवशोषण को बाधित करता है। अध्ययन बताते हैं कि शरीर द्वारा पालक से मिलने वाला आयरन केवल दो फीसदी ही अवशोषित हो पाता है।
आपको बता दें कि केवल पालक में ही आक्सीलिक एसिड नहीं पाया जाता है। इसके अलावा चुकंदर और अजमोद भी इसकी मात्रा अधिक होती है। अगर आपको पालक खाने का शौक है, तो आप बेबी पालक ही खाएं।
सबसे राहत की बात यह है कि पालक को पकाकर ऑक्सीलिक एसिड को नष्ट किया जा सकता है। इसके अलावा सलाद के रूप में कच्चा पालक खाने से लिस्टिरिया, सल्मोनेला या ई कोली बैक्टीरिया फैल सकता है जिससे कई गंभीर बीमारी हो सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
