Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
संतरे और नींबू से ज्यादा विटामिन c होता है इन 7 चीजों में
जब विटामिन सी की बात आती है तो आपको हमेशा सबसे बड़ा श्रोत संतरा ही दिखाई देता है। इसे खाने से आपको विटामिन सी की भरपूर मात्रा मिलती है। विटामिन सी के श्रोतों में नीबूं भी पहले स्थान पर आता है।
इसमें भी आपको विटामिन सी मिलता है। विटामिन-सी स्वास्थ्य के लिए अन्य विटामिन्स की तुलना में कई गुना ज्यादा जरूरी है। विटामिन-सी हमारी सेहत के साथ-साथ सौंदर्य व त्वचा के लिए भी महत्वपूर्ण है, यह तो आप जानते ही होंगे।
आपको जानकर हैरानी होगी की आप विटामिन सी पाने के लिए क्या क्या नहीं खाते है। अगर आपसे ये कहा जाए कि कुछ ऐसी भी चीजें भी होती है आपको संतरा और नींबू से भी ज्यादा विटामिन देते है।
इनके सेवन से आपको कभी भी विटामिन सी की कमी से होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आइए जानते है कि वो कौन सी चीजें है। जिनमें विटामिन सी के श्रोत है....

अमरूद
आपको जानकर हैरानी होगी की अमरूद में आपको संतरे से ज्यादा विटामिन सी मिलता है। पता चला है कि अमरूद में 376.7 एम जी विटामिन सी होता है और संतरे में सिर्फ 95.8 होता है। इसलिए अगर आपको विटामिन सी आवश्यकता है तो आपको अमरूद का सेवन करना चाहिए।

करमसाग
ये एक तरह की गोभी की सब्जी होती है। इसमे भी आपको बता दें कि अधिक मात्रा में विटामिन सी मिलता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा 120 एम जी होती है। इसका स��वन आपके लिए काफी फायदेमंद है। विटामिन सी का श्रोत होने के कारण आप इसका सेवन कर सकते है।

कीवी
कीवी भी आपके लिए काफी फायदेमंद खाद्य होता है। इससे आपको कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है क्योंकि ये एक फायदेमंद और विटामिन सी से भरपूर चीज होती है। आपको ब��ा दें कि इसमें विटामिन सी की मात्रा 128 एम जी होता है। जो कि संतरे से काफी ज्यादा है।

आम
आम एक ऐसा फल होता है जो सभी को पसंद होता है। आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। क्या आप जानते है कि आपके लिए आम विटामिन सी का एक बहुत बड़ा श्रोत है। इसमें विटामिन सी की मात्रा 120 एम जी पाई जाती है। आपको शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए ये एक अच्छा फल है।

अनानास
अनानास के सेवन से आपको काफी फायदा होता है। ये आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। आपको बता दें कि इसमें 118 एम जी विटामिन सी पाया जाता है। इसको खाने से आपके शरीर में विटामिन सी की कमी नहीं होती है।

शिमला मिर्च
अगर आप शिमला मिर्च खाने के शौकीन है तो आपके लिए खुशखबरी है। आपको बता दें कि इसको खाने से आपको भरपूर मात्रा में विटामिन सी मिलता है। इसमे 96 से सेकर 375 एम जी तक विटामिन सी होता है।

पपीता
पपीता आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आपको इसका सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिन सी का भरपूर श्रोत होता है। आपको पेट के फायदे के लिए इसका सेवन करना चाहिए। इसमें 95.6 एम जी तक विटामिन सी होता है।



Click it and Unblock the Notifications
