Latest Updates
-
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे
इन खाद्य पदार्थों को कभी भी फ्रिज में न रखें; कारण जरूर पढ़ें
कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इस लेख में ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में बताया गया है।
हम में से सभी लोग ऐसा सोचते हैं कि खाद्य पदार्थों को फ्रिज में रखना अच्छा होता है परन्तु कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।
Faasos! Get 20% Cashback On All Food Orders*
हम सभी खाद्य पदार्थों को फ्रिज में रखते हैं क्योंकि हमारी जानकारी के अनुसार सभी खाद्य पदार्थ फ्रिज में सुरक्षित रहते हैं और ख़राब नहीं होते।
हालाँकि अध्ययनों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से इन खाद्य पदार्थों के रंग और स्वाद कुछ हद तक ख़राब हो जाते हैं।
इन पदार्थों के बारे में अधिक जानने के लिए आगे पढ़ें। इन खाद्य पदार्थों को कभी भी फ्रिज में न रखें; कारण जरूर पढ़ें

1. कॉफ़ी
कॉफ़ी बीन्स को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसे फ्रिज में स्टोर करके रखने से फ्रिज में उपस्थित अन्य पदार्थों की महक कॉफ़ी में लग जाती है। जैसे यदि कॉफ़ी को फ्रिज में रखा जाए तो यह फ्रिज में उपस्थित अन्य पदार्थों जैसे सब्जी आदि की महक को अवशोषित कर लेती है। इससे पूरी कॉफ़ी ख़राब हो जाती है और कॉफ़ी की पुरानी महक और स्वाद वापस नहीं आता।

2. टमाटर
हम में से कितने लोग टमाटर को फ्रिज में स्टोर करते हैं? मुझे लगता है हम सभी ऐसा करते हैं। हालाँकि सबसे बड़ी समस्या यह है कि फ्रिज में बहुत कम तापमान पर टमाटर को स्टोर करके रखा जाता है जिसके कारण टमाटर का स्वाद ख़राब हो जाता है और वे बहुत ही नरम हो जाते हैं। क्योंकि टमाटर को फ्रिज में रखा जाता है जिससे ये बहुत अधिक नरम और मुलायम हो जाते हैं।

3. प्याज
आपको प्याज कभी भी फ्रिज के अन्दर स्टोर करके नहीं रखना चाहिए क्योंकि यदि इन्हें बहुत अधिक समय तक फ्रिज में रखा जाए तो इनमें फफूंद लग सकती है। यदि आप प्याज को काटकर फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं तो इसकी परतें सूखने लगती हैं। हालाँकि आपको प्याज को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए क्योंकि अन्य पदार्थों में भी प्याज की महक आने लगती है।

4. केले
केला स्वास्थ्य के लिए लाभदायक खाद्य पदार्थों में से एक है। परन्तु इन्हें फ्रिज में रखने से ये बहुत अधिक पाक जाते हैं और नरम हो जाते हैं। केले को फ्रिज में रखने से इसके पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं।

5. शहद
यदि शहद को फ्रिज में न रखा जाए तो यह 10,000 वर्षों तक अच्छा रह सकता है। शहद को कभी भी फ्रिज में स्टोर करके न रखें क्योंकि फ्रिज में बहुत अधिक कम तापमान होने के कारण यह जम जाता है। शहद को फ्रिज में रखने से शक्कर का क्रिस्टलाईजेशन होने लगता है जिससे यह कड़ा हो जाता है। यदि शहद को फ्रिज में रखा जाए तो इसे चम्मच से निकलने में कठिनाई होती है।

6. तरबूज/खरबूज
तरबूज/खरबूज को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए विशेष रूप से तब जब तरबूज/खरबूज आधा कटा हुआ हो। खोजों के अनुसार पोषक तत्वों को बनाये रखने के लिए अच्छा होगा कि इन्हें कमरे के तापमान पर रखा जाए। इन्हें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए क्योंकि बहुत अधिक कम तापमान पर इन्हें स्टोर करने से इसके पोषक तत्व ख़त्म हो जाते हैं।

7. लहसुन
यही बात लहसुन के लिए लागू होती है। लहसुन को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए क्योंकि फ्रिज में रखने के 12 घंटे बाद ही यह सूखने लगता है। लहसुन को कमरे के तापमान पर ही स्टोर करें और इसी तरह यह सुरक्षित और अच्छी स्थिति में रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
