Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
घी में मिलावट: इसे पढने के बाद आप अविश्वसनीय स्थानों से घी नहीं खरीदेंगे!!
यदि आपके पास समय है तो आप घी घर पर ही बनाईये। या यदि आप कुछ विश्वसनीय ब्रांड्स को जानते हैं जो शुद्ध घी बेचते हैं तो दुकानों से उनके ब्रांड का ही घी खरीदें। परन्तु सड़क के किनारे खड़े होकर घी या तेल में तली चीज़ें बेचने वालों से सावधान रहें। घी दूध का ही एक उत्पाद है। परन्तु मिलावट युक्त घी दूध से नहीं बनता। यह जानकार आपको आश्चर्य होगा। मिलावट युक्त घी हड्डियों के चूरे, पशुओं की चर्बी, पाम तेल, और कुछ अन्य खतरनाक केमिकल्स को मिलाकर बनाया जाता है। अचंभित हैं न?

तथ्य #1
क्या होता है यदि आप मिलावट युक्त घी का सेवन करते हैं। इसमें उपस्थित जानवरों के अवशेषों के कारण आपको कभी भी हार्टअटैक आ सकता है। आपका रक्त संचरण प्रभावित हो सकता है और आपकी मृत्यु भी हो सकती है।

तथ्य #2
क्या होता है यदि आप ऐसा घी खाते हैं जिसमें हड्डियों का चूरा मिला हो? इसके कारण स्ट्रोक भी हो सकता है। इसके अलावा गैंग्रीन होने की संभावना भी होती है। पाचन भी प्रभावित होता है। आपकी किडनी और लिवर भी खराब हो सकता है।

तथ्य #3
यदि घी में टॉक्सिंस (विषारी पदार्थ) जैसे लेड आदि होते हैं तो इसके कारण एनीमिया और ब्रेन से संबंधित समस्याएं हो सकती है।

तथ्य #4
यदि मिलावट युक्त घी में कैडमियम मिला होता है तो इसके कारण कई तरह के कैंसर हो सकते हैं। यदि नियमित तौर पर इसका सेवन किया गया तो ये मूत्रमार्ग और किडनी को खराब कर सकते हैं।

तथ्य #5
यदि इसमें क्रोमियम मिला हो तो आपका लिवर और हृदय खराब हो सकता है।

तथ्य #6
यदि मिलावट युक्त घी में जिंक मिला हुआ हो तो इसके कारण गर्भवती महिलाओं में गर्भपात हो सकता है।

तथ्य #7
अंत में, मिलावट युक्त घी या तेल के कारण मोटापा बढ़ता है। और मोटापे के साथ अन्य कई समस्याएं भी आती हैं। अत: घी हमेशा विश्वसनीय स्थानों से खरीदें।



Click it and Unblock the Notifications
