Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
रोज़ सुबह खाइये तुलसी की पत्तियां... दवाइयां जाएंगे भूल
तुलसी एक औषधीय पौधा है जिसका प्रयोग सर्दी, जुखाम, खासी, दांत रोग और सांस की बीमारी में होता है। तुलसी की पत्तियां शरीर में कफ से होने वाली बिमारियों से बचती हैं साथ ही इसका रोज़ सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। आमतौर पर घरों में दो तरह की तुलसी देखने को मिलती है। एक जिसकी पत्तियों का रंग थोड़ा गहरा होता जिसे श्यामा कहते हैं और दूसरी जिसकी पत्तियों का रंग हल्का होता है जिसे रामा बोलते हैं।

दोनों ही तुलसी का बहुत महत्व है। लेकिन एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि तुलसी के पत्तों को कभी भी चबा कर नहीं खाना चाहिए। क्यों कि इन्हे चबा कर खाने से दांत खराब हो जाते हैं। तो आइये जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में।

1. मधुमेह के खतरे को कम करे
तुलसी की पत्तिओं के तेल में यूजीनोल, मिथाइल यूजेनॉल और कैरियोफिलिन पाया जाता है जिससे पैन्क्रीऐटिक बीटा सेल्स सही से काम करते हैं। जिसकी वजह से शरीर में इन्सुलिन की मात्रा बनी रहती है, और ब्लड शुगर लेवल का स्तर भी ठीक रहता है। जो मधुमेह को होने से रोकता है।

2. तनाव से छुटकारा दिलाएं
सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट लखनऊ, ने एक शोध में यह पाया है की तुलसी की पत्तियों में तनाव को करने वाले हार्मोन यानी कोर्टिसोल पाया जाता है। तुलसी की रोज़ 12 पत्तियां खाने से आपको तनाव छुटकारा मिल जाएगा।

3. कैंसर के खतरे को कम करें
तुलसी में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण पाए जाते हैं। जो स्तन कैंसर और मुँह के कैंसर को बढ़ने से रोकता है।

4. गुर्दे की पथरी हटाता है
किडनी की पथरी को हटाने के लिए सुबह तुलसी के रस में शहद मिला कर पीएं। इसे छह महीने तक पीएं, इससे ना केवल किडनी से पथरी हटेगी बल्कि उससे होने वाले दर्द में भी आराम मिलेगा।

5. पेट की समस्याओं को कम करे
तुलसी के रस से पेट के कीड़े, उल्टी, हिचकी, भूख अच्छी लगना, लीवर की कार्यशक्ति बढ़ाना, ब्लड कोलेस्ट्रॉल कम करना, पेट की गैस , दस्त, कोलाइटिस, आदि सभी बिमारियों में लाभ होता है। आधा चम्मच रस या दस पत्ते तुलसी के रोजाना लें।

6. सांस की बदबू को दूर करे
सांस की बदबू को दूर करने में भी तुलसी के पत्ते काफी फायदेमंद होते हैं और नेचुरल होने की वजह से इसका कोई साइडइफेक्ट भी नहीं होता है। अगर आपके मुंह से बदबू आ रही हो तो तुलसी के कुछ पत्तों को चबा लें। इससे सांस की बदबू दूर हो जायेगी।

7. सिर दर्द ठीक करे
अगर आपको साइनसिस, एलर्जी, सिरदर्द और सर्दी की शिकायत रहती है तो तुलसी की पत्तियों को पानी में अच्छे से उबाल लें। अब इसे छान लें। छाने के बाद इसे थोड़ा थोड़ा करके पीएं। इससे आपको सर दर्द में आराम मिलेगा।

8. आँखों को आराम दे
श्यामा तुलसी के पत्तों का दो-दो बूंद रस 14 दिनों तक आंखों में डालने से रतौंधी ठीक हो जाती है। आंखों का पीलापन ठीक होता है। आंखों की लाली दूर करता है। तुलसी के पत्तों का रस काजल की तरह आंख में लगाने से आंख की रौशनी बढ़ती है।

9. बुखार ठीक करे
सभी प्रकार के बुखार को जड़ से खत्म करने के लिए तुलसी कारगर साबित होती है। 20 तुलसी की पट्टी और 10 काली मिर्च मिलाकर बनाए गए काढ़े को पीने से पुराने से पुराना बुखार छू-मंतर हो जाता है। तुलसी की मदद से किसी भी तरह के बुखार को बगैर पैरासिटामॉल और एंटीबायोटिक के उपयोग के भी ठीक किया जा सकता है।

10. सर्दी ठीक करे
10 पत्ते तुलसी के और 4 लौंग लेकर एक गिलास पानी में उबालें। जब पानी आधा बचे, तब थोड़ा-सा सेंधा नमक डालकर गर्म चाय की तरह पी जायें। इस काढ़े से सर्दी और ज़ुखाम तुरंत ठीक हो जायेगा।

11. त्वचा रोग ठीक करे
किसी भी तरह के त्वचा रोग को तुलसी आसानी से ठीक करता है। दाद, खुजली और त्वचा की अन्य समस्याओं में तुलसी के अर्क को प्रभावित जगह पर लगाने से कुछ ही दिनों में रोग दूर हो जाता है। चेहरे के मुँहासों में तुलसी के पत्तों का रस रात में चहरे पर अच्छे से लगाने से मुँहासे जल्दी ठीक होजाते है।

12. गले की खराश ठीक करे
अपने गले को ठीक करने के लिए आप तुलसी के पत्तों का भी प्रयोग कर सकते हैं. इसके लिए कुछ तुलसी के पत्ते लें और इन्हें पानी में डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इस पानी का सेवन करें आपको जल्द ही गले की खराश से मुक्ति मिल जायेगी।

13. इम्यूनिटी बढाने के लिये तुलसी को कैसे खाएं
तुलसी की पत्तियों को धो लें और चबाते हुए गुनगुना पानी पीजिये। फिर 30 मिनट तक कुछ भी ना खाएं। अगर ऐसा 1 महीने तक करेंगे तो आपकी इम्यूनिटी बढ़ जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
